Sunday, September 8, 2024
होमराजनीतिलगातर 15 वर्षों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं दिग्गज कांग्रेसी नेता शीला...

लगातर 15 वर्षों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं दिग्गज कांग्रेसी नेता शीला दीक्षित का निधन

न ई दिल्ली – कांग्रेस की दिग्गज नेता और 15 साल तक लगातार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित का फोर्टिज अस्पताल में 3.55 मिनट पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दिल्ली के विकास में उनके योगदान को पूरा देश आज भी याद करता है। उनका जन्म 31मार्च 1938 में कपूर थला में हुआ था राहुल गांधी ने उन्हें कांग्रेस की बेटी बताया उनकी एक बेटी लतिका और एक पुत्र संदीप दिक्षित हैं गांधी परिवार से उनका लगाव जगजाहिर है वो पहली बार 1984 में कन्नौज से सांसद चुनी गई थीं। कुछ दिन से वह बीमार चल रही थीं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी ,प्रियंका गांधी, सोनियां गांधी, लता मंगेश्वर समेत देश के सभी पार्टियों के नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। कल 2.30 बजे उनका अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर किया जाएगा। कांग्रेस कार्यालय में झण्डे को झुका दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments