Sunday, September 8, 2024
होमपूर्वांचल समाचारआज़मगढ़मायावती के भाई की 400 करोड़ की बेनामी सम्पत्ति जब्त

मायावती के भाई की 400 करोड़ की बेनामी सम्पत्ति जब्त

नोएडा – आज आयकर विभाग ने छापेमारी कर मायावती के भाई आनन्द कुमार ( बसपा के उपाध्यक्ष) और उनकी पत्नी विचित्रलता की दिल्ली से सटे नोएडा में लगभग 7 एकड़ में फैली 28328 वर्गमीटर की (बेनामी सम्पत्ति) भूमि जिसकी कीमत लगभग 400 करोड़ है ,को जब्त कर लिया है। दर असल आयकर की दिल्ली स्थित बेनामी निषेध ईकाई(बी0पी0यू0) ने 16 जुलाई को ही इस बेनामी सम्पत्ति को जब्त करने का आदेश जारी किया था। यह कार्यवाही उसी आदेश के अंतर्गत की गई थी। बताया जाता है कि अभी कयी अन्य बेनामी सम्पत्तियों की जांच इडी अभी कररही है। निकट भविष्य में इन लोगों की क ई अन्य सम्पत्तियां भी जब्त की जा सकती है। और इसकी आंच मायावती पर भी आने की सम्भावना बनी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments