भारतीय टीम टास हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करतें हुए 20 ओवर में 255 रन बनाए। एक बार फिर संजू सैमसन और पहलीबार अभिषेक शर्मा ने जोरदार और धमाकेदार शुरुआत की और पावर प्ले (6 ओवर) में 92 रन बना डाले और अभिषेक शर्मा ने मात्र 18 बाल पर पचासा लगाया 52 रन बनाकर आउट हुए, उधर संजू सैमसन मात्र 46बाल पर 89 रन बनाए। महेला जय वर्धने के 2010 के बाद लगातार दो बार 80 से अधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने।इशान किशन ने भी 25 बाल पर तेज 54 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 18 रन बनाए अंतिम ओवर में शिवम दूबे ने आखिरी ओवर मे 24 रन बनाए और स्कोर को 255 तक पहुंचाया। रनों के अम्बार से दबी न्यूजीलैंड की टीम में मात्र सेफर्ड ही तेज 52 रन 26 बाल पर बनाए पूरी दबाव में बिखर गई और 19ओवर में 159 रन पर आल आउट हो गई। बुमराह ने 4 और अक्षर पटेल ने 3 विकेट लिए। भारतीय टीम ने 2024 में टी-20 विश्व कप, 2025 में चैम्पियन्स ट्राफी,और अब 2026 में एक बार फिर टी-20 का बेताज बादशाह, भारतीय टीम को बधाई-सम्पादकीय-News51.in
