Saturday, February 7, 2026
होमखेल जगतभारत की19 वर्ष से कम के लड़कों ने इंग्लैंड के लड़कों को...

भारत की19 वर्ष से कम के लड़कों ने इंग्लैंड के लड़कों को रौंद कर जीता विश्व कप, चौदह साल के वैभव सूर्य वंशी ने फिर मचाया धमाल, मात्र 80 गेंद पर बनाए 175 रन, सीनियर टीम में आने की दी दस्तक

भारतीय टीम (under 19)ने वैभव सूर्य वंशी के 80 गेंद पर 175 धुआंधार तूफानी शतक की बदौलत 50 ओवर में411 रनों के दबाव में इंग्लैंड की टीम सम्भल कर अच्छी शुरूआत के बाद रन रेट के दबाव में पूरी तरह बिखर गई। इंग्लैंड के एक मात्र बल्लेबाज फालेब फाल्कनर ने 115 रन बनाए । पूरी इंग्लैंड की टीम 311 रनों पर बिखर गई । वैभव सूर्य वंशी ने मात्र 71 गेंद पर 150 रन बनाकर विश्व कप क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया।भारतीय टीम ने छठीं बार विश्व कप जीता है, इसके पहले भारतीय टीम ने वर्ष 2000,2008,2012,2018 और 2022 में यह कप जीत चुका है। यह विश्व कप आयुष म्हात्रे की कप्तानी में खेला गया था ।वैभव सूर्य वंशी पहले ऐसे खिलाड़ी बने जो”प्लेयर आफ द टूर्नामेंट ” और “प्लेयर आफ द फाइनल ” दोनों जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने । पुरस्कार वितरण समारोह में”प्लेयर आफ द फाइनल ” का इनाम जीतने के बाद उन्होने यह पुरस्कार अपने सहयोगी स्टाफ को देने की बात कहते हुए उन्होने बताया कि पिछले 6-7 महीने में मेरे साथ सहयोगी स्टाफ ने इस टूर्नामेंट के लिए कठिन परिश्रम किया था। यह यह कहने में किसी को संकोच नहीं है कि आने वाले वर्षों में वैभव क्रिकेट के लगभग सभी फार्मेट में बनाए गए सभी रिकार्डों को ध्वस्त करने की क्षमता है,मेरी तरफ से और मेरे चैनल की तरफ से वैभव सूर्य वंशी को शुभकामना।-सम्पादकीय-News51.in

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments