Sunday, September 8, 2024
होमराजनीतिभाजपा के दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधान मंत्री मोदी ने...

भाजपा के दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधान मंत्री मोदी ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरा

Vadnagar: Prime Minister Narendra Modi addresses a public meeting in his home town Vadnagar on Sunday. PTI Photo / PIB(PTI10_8_2017_000135A)
नयी दिल्ली,12जनवरी- आज भाजपा की कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के दूसरे दिन प्रधान मंत्री मोदी ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कांग्रेस राम मंदिर निर्माण नही होने देना चाहती है और इसके लिए तरह तरह से रोडे अटका रही है। देश के किसानो की आय 2022 तक दुगनी करनी है। कुछ लोग मजबूत नहीं मजबूर सरकार चाह रहे हैं। कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं पर हमले करने पर तुली है। पहले जनता का पैसा लोन पर लुटाया जाता था। कांग्रेस का विरोध करने वाले दल आज एक साथ है ।रक्षा सौदे में दलाली खाई जाती है। गठबंधन से जनता को धोखा देने की कोशिश की जा रही है। ये चौकीदार किसी को भी छोडने वाला नहीं। सारा गठबंधन सिर्फ एक व्यक्ति के लिए है कांग्रेस सीबीआई को स्वीकार नही कर पा रही है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में सरकार चलाने के लिए डील की जा रही है। उधर अरुण जेटली ने गठबंधन पर बोलते हुए कहा है कि मोदी के सामने कोई गठबंधन टिक नहीं पाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments