Sunday, September 8, 2024

—ब्रीफिंग -10—

1- आज फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा बीजेपी में शामिल हो गईं ।सूत्रों के अनुसार उन्हें रामपुर से भाजपा टिकट देगी। वहाँ से समाजवादी पार्टी के टिकट पर आजम खान चुनाव लड रहे हैं। जयाप्रदा पहले समाजवादी पार्टी में रह चुकी हैं। जया प्रदा रामपुर से दो बार सांसद रह चुकी हैं।
ब- आज भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 39 महत्व पूर्ण सीटों पर अपना उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया। गाजीपुर से मनोज सिन्हा, प्रयागराज से रीता बहुगुणा जोशी, डुमरियागंज से जगदम्बिका पाल, कैसरगंज से ब्रजभूषण शरण सिंह, रामपुर से जयाप्रदा, सुल्तान पुर से मेनका गांधी, पीलीभीत वरूण गांधी, गोंडा से कीर्ति वर्धन सिंह, बांसगांव से कमलेश पासवान, फैजाबाद से लल्लू सिंह और कुशी नगर से विनय दूबे और धौरहरा से रेखावर्मा ,कानपुर से सत्यदेव पचौरी, बलिया से वीरेंद्र सिंह मस्त प्रमुख हैं।
2- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज मुरली देवडा को मुम्बई कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है ।पूर्व अध्यक्ष संजय निरूपम उत्तर पश्चिम मुम्बई से चुनाव लड रहे हैं।
3-जेट एयरवेज के संस्थापक और चेयरमैन नरेश गोयल और उनकी पत्नी ने कम्पनी के बोर्ड आफ डाईरेक्टर्स से इस्तीफा दे दिया है।
ब- आज केन्द्रीय सरकार ने जम्मू कश्मीर के हुर्रियत के अलगाववादी नेताओं की सम्पत्ति जप्त करने का निर्णय लिया है। जिसका जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने विरोध किया है।
4- भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवानी के बाद अब मुरली मनोहर जोशी भी अपना टिकट काटे जाने के तरीके से आहत हैं उन्हें चुनाव न लडने के लिए एलान करने को कहा गया है जिसे उन्होंने मानने से इनकार कर दिया है। उधर बिहार में गिरिराज सिंह नेवादा के बजाय बेगूसराय से टिकट दिऐ जाने के बाद से नाराज हैं। उन्होंने कहा कि बिहार भाजपा के सभी सांसदों को टिकट पिछली बार जहां से जीते वहीं से मिले सिर्फ मुझसे पूछे बिना मेरी सीट बदल दी गई है। कर्नाटक में वरिष्ठ भाजपा नेता अनन्त कुमार की पत्नी को टिकट न देकर युवा नेता को टिकट दिऐ जाने से अनन्त कुमार के समर्थक विद्रोही तेवर अपना लिए हैं।
ब- आज भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है जिसमें लाल कृष्ण आडवानी, मुरली मनोहर जोशी, मेनका गांधी और वरुण गांधी का नाम गायब है,। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी स्टार प्रचारकों की सूची में प्रमुख हैं
5- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कल न्यूनतम आय गारंटी योजना के इस ऐलान के बाद कि कांग्रेस सत्ता में आई तो यह योजना लागू करेंगे। भाजपा में बेचैनी शुरू हो गई और बीजेपी नेता इसे सफल न होने, फंड कहां से आएगा, फ्लाप और राहुल गांधी के इस वादे को झूठा बताया है और कहा है कि प्रधान मंत्री मोदी जी पहले से ही किसानों को एक लाख से अधिक दे रहे हैं। उधर कांग्रेस ने भी मोदी जी को गरीब विरोधी और अमीरों का साथ देने का आरोप लगाया है।
6- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने आज बताया है कि 28 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने भाजपा के बागी नेता और फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल होंगे और सम्भवतः उन्हें पटना साहिब से उम्मीदवार बनाया जाएगा।
ब- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब 29 मार्च को अयोध्या जाएंगी। कल अमेठी और रायबरेली का दौरा करेंगी।
7- कांग्रेस ने प्रेस कांफरेंस कर आज नोटबंदी के समय का 31 मिनट का एक विडियो जारी किया है और कपिल सिब्बल ने आरोप लगाया है कि अधिक पुराने नोट बदल कर कम नये नोट दिए गए हैं ।
ब- आज राजस्थान में जयपुर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक रैली में कहा है कांग्रेस की सरकार केन्द्र की सत्ता में आती है तो महिलाओं को केन्द्र सरकार की सर्विस में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
ब- छत्तीस गढ के सुकमा में आज सुरक्षाबलों और पुलिस ने एक आपरेशन में चार नक्सलियों को मार गिराया। शेष भागने में कामयाब रहे।
8- बिहार के बेगूसराय में सीपीआइ के टिकट पर चुनाव लड रहे कन्हैया कुमार ने आन लाईन फण्डिग के माध्यम से लगभग 70 लाख रुपये इकठ्ठा करने का इरादा किया है और भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि बात-बात पर लोगों को पाकिस्तान भेजने वाले पाक टूर ट्रेवल्स के मन्त्री हैं ।
9- मध्य प्रदेश में पंधाना के भाजपा विधायक की कार पर आगे चौकीदार पंधाना लिखा होने के कारण उनकी कार का चालान हो गया और उन्हें जुर्माना भरना पडा। विधायक का कहना है कि उनकी कार का नेम प्लेट जबरदस्ती बदल कर चालान किया गया है।
10- आज दिल्ली कांग्रेस कार्यालय से हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस ने ” परिवर्तन रथ यात्रा “पर “पकडो हाथ, चलो साथ ” स्लोगन के साथ रथ को हरियाणा रवाना किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments