अपने जमाने के मशहूर फिल्म अभिनेता मनोज कुमार का मुम्बई के कोकिला बेन अस्पताल मे 87 साल की उम्र में निधन हो गया उनके एकमात्र पुत्र कुणाल गोस्वामी हैं। उनकी मौत भोर में 3.30 पर दिल का दौरा पडने से हुआ। पिछले कुछ समय से वो डीकंपेंसेटेड लीवर सिरोसिस नामक बीमारी से पीड़ित थे।24 जुलाई 1937 कोब्राह्मण परिवार में जन्मे मनोज कुमार का असली नाम हरि किशन गिरी गोस्वामी था एटबाबाद (अब पाकिस्तान) में जन्मे भारत पाकिस्तान विभाजन के बाद उनके माता-पिता भारत चले आए। उनकी पत्नी का नाम शशि गोस्वामी है मनोज कुमार और धर्मेंद्र ने लगभग एक ही समय में फिल्मों में प्रवेश किया था मनोज कुमार की पहली फिल्म फैशन थी फिर कांच की गुड़िया थी सफलता हरियाली और रास्ता फिल्म से मिली । बाद में गुमनाम, दो बदन,पत्थर के सनम, सावन की घटा,अनीता आदि फिल्मों से बड़ी सफलता हासिल की।बाद में शहीद भगत सिंह से प्रभावित होकर शहीद फिल्म का निर्माण किया जिसमें उन्होने डायरेक्ट भी किया। फिल्म की सफलता से प्रभावित होकर और भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के “जय जवान जय किसान”नारे से प्रभावित होकर उन्होंने *उपकार* नामक फिल्म बनाई जिसकी कहानी उन्होंने स्वंय लिखी और फिल्म का निर्माण, निर्देशन भी स्वंय किया। फिल्म ने अपार सफलता हासिल की। फिल्म के गाने “मेरे देश की धरती” और “कस्में वादे प्यार वफा” ने पूरे भारतीयों के दिल पर छा गई। फिल्म में उनका नाम भारत कुमार था उसी समय से वो भारत कुमार के नाम से मशहूर हो गए। उसके बाद अधिकांश फिल्म मे उन्होंने अपना नाम भारत कुमार ही रखा। बाद में उन्होंने “रोटी कपड़ा और मकान,पूरब और पश्चिम शोर,क्रांति और सन्यासी, दस नम्बरी और यादगार रही। यादगार फिल्म में उन्होंने समाज पर फैले भ्रष्टाचार और गंदगी और आज के नेताओ पर कटाक्ष करता हुआ गाना”इक तारा बोले तुन-तुन-तुन” को भला कौन भूल सकता है, जो आज भी हर चुनाव में पार्टियां बजाती हैं।पूरब और पश्चिम का गाना” है भारत का रहने वाला हूं भारत की बात सुनाता हूं” आज भी लोगों में जोश भर देता है 2016 में उन्हें “दादा साहेब फाल्के” एवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हे 7 फिल्म फेयर एवार्ड भी मिल चुका है जिसमें चार 1968 में उपकार के लिए मिला था।1992 में उन्हें पद्म श्री सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है वह कामिनी कौशल के बहुत बड़े फैन थे अधिकांशफिल्ममें वही उनकी मां का रोलकरती थीं। उनका इंदिरा गांधी के प्रति बड़ा सम्मानथा। सम्पादकीय-News51.in
फिल्म अभिनेता मनोज कुमार उपनाम भारत कुमार का मुम्बई के कोकिला बेन अस्पताल में 87 साल की उम्र मेंनिधन
RELATED ARTICLES