Sunday, September 8, 2024
होमपूर्वांचल समाचारआज़मगढ़प्रवीण कुमार सिंह बने आजमगढ के नये कांग्रेस...

प्रवीण कुमार सिंह बने आजमगढ के नये कांग्रेस जिलाध्यक्ष

नयी दिल्ली – लम्बे इन्तजार के बाद उत्तर प्रदेश में संगठन के बदलाव शुरू हो गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष और क ई प्रदेश स्तरीय बदलाव के बाद आज कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने प्रदेश के 51 जिलों के जिलाध्यक्ष के पद पर नयी नियुक्ति की घोषणा कर दी है। आजमगढ के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह बनाये गये हैं।

मृदुभाषी और जुझारू चरित्र के प्रवीण सिंह आजमगढ के निजामाबाद के खलीफत पुर ग्राम के निवासी हैं ग्रेजुएशन इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से करने के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन आजमगढ डीएवी डिग्री कालेज से इन्होने किया। इस बीच छात्र राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाई और छात्रसंघ के अध्यक्ष का चुनाव भी जीता 2004 में लखन ऊ युनिवर्सिटी में ला की पढाई किया और उपाध्यक्ष का चुनाव लडा। शुरुआत से इनका झुकाव कांग्रेस पार्टी की तरफ था। ये अखिल भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के भी सक्रिय सदस्य रहे। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष का पद उन्हें विपरीत परिस्थितियों में मिला है देखना दिलचस्प होगा कि वह आजमगढ में कांग्रेस को कितना आगे ले जा पाते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments