Sunday, September 8, 2024
होमराजनीतिपूर्व कांग्रेस सांसद संतोष सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित

पूर्व कांग्रेस सांसद संतोष सिंह कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्कासित

आजमगढ- पूर्व कांग्रेस सांसद संतोष सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार “लल्लू “ने पूर्व जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारीयों को मीटिंग के लिए बुलवाया था किंतु उस बैठक में क ई वरिष्ठ नेता और क ई पूर्व जिला अध्यक्ष बैठक में नहीं आए थे जबकि महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर यह बैठक बुलाई गई थी जिसपर यह कार्यवाही की गई है। बताया जाता है कि पिछले 20 -25 साल से संतोष सिंह का आजमगढ कांग्रेस संगठन पर दबदबा था वह अपनी मर्जी के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति करवाते थे ।धीरे-धीरे आजमगढ में कांग्रेस की गतिविधियां एकदम ठप सी हो गई थी। प्रियंका गांधी संगठन का महत्व जानती थी उन्होंने पहले प्रदेश अध्यक्ष बदला और फिर सक्रिय लोगों को संगठन में जगह दी। इससे कांग्रेस के दिग्गज और मठाधीश नेताओं में खलबली मच गई और वे सोनियां गांधी से मिलकर अपनी उपेक्षा की बात करते हुए इससे कांग्रेस को भारी नुकसान की बात करना चाहते थे किंतु इस बार शीर्ष नेतृत्व उनके ब्लैक मेलिंग के दबाव में नहीं आया और नेतृत्व के निर्देश की अवहेलना में इन नेताओं पर गाज गिरी। वर्तमान में जबसे प्रवीण सिंह आजमगढ कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए हैं तबसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह आया है और प्रतिदिन किसीन किसी क्षेत्र में कांग्रेस अपना कार्यक्रम कर अपनी सक्रियता बनाये हुए है और प्रवीण सिंह की मेहनत और सक्रियता साफ नजर आ रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments