Sunday, September 8, 2024
होमपूर्वांचल समाचारआज़मगढ़नवनिर्वाचित लालगंज के भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने कार्यशाला आयोजित किया

नवनिर्वाचित लालगंज के भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने कार्यशाला आयोजित किया

लालगंज (आजमगढ) – भारतीय जनता पार्टी की जिला आजमगढ की कार्यशाला का आयोजन नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय की अध्यक्षता में लालगंज में शगुन मैरिज हाल में हुआ जिसमें जिला लालगंज बनने के बाद पहली बार हुई कार्यशाला में भारी भीड़ उमडी। कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय का स्वागत मुख्य अतिथि पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री इस्तेकार अहमद जी के साथ कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया। कार्यशाला का शुभारंभ जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय के प्रस्तावना से हुई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इस्तकार अहमद हुसेन ने कहा कि 1 दिसम्बर से 31। जनवरी तक पार्टी पूरे देश में ग्राम स्वराज अभियान चला रही है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ताओं को एक बूथ की जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ पर प्रवास करेगा और वहां के लोगों पार्टी द्वारा चलाए जा रही योजनाओं की वस्तु स्थिति का झान प्राप्त करेगा। आयुष्मान भारत योजना /पीएम आवास योजना, शौचालय, स्वच्छता अभियान, वृद्धा और विधवा पेंशन योजना, आवास योजना, जननी सुरक्षा योजना तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर जानकारी प्राप्त कर प्रदेश नेतृत्व को भेजने के लिए जिलाध्यक्ष को देंगे। जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने कहा कि कार्य कर्ताओं के सम्मान की लड़ाई लडूंगा और संगठन को मजबूत करूंगा तथा लालगंज जिले की सभी पांचों सीटें प्रदेश नेतृत्व की झोली में डालने का कार्य करूंगा। इस अवसर पर फूल पुर के विधायक अरूंण कांत यादव, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, ओम प्रकाश सिंह, चंदेश्वर राय, चंद्र राम सरोज, हनुमंत सिंह, राम नयन सिंह, आदित्य नरायन राय, बजरंग बहादुर सिंह, ठाकुर प्रसाद सिंह, योगेन्द्र राय, हरीश श्री वास्तव, विजय सोनकर, पंचम भारती, प्रमोद सरोज, सचिता श्री चौहान, संजय जायसवाल, रजनी कांत, अवध राज यादव, दिनेश सिंह, ब्रजेश राय, इंद्राज चौहान, अभिषेक सिंह बाबी, सुनील सिंह, अशोक राय विशेष रूप से उपस्थित थे। श्रवण कुमार, पत्रकार, News 51.in

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments