Tuesday, March 24, 2026
होमखबरे 18+देश-विदेश की संक्षिप्त समाचार

देश-विदेश की संक्षिप्त समाचार

अकाली दल के नेता विक्रम मजीठिया जो पिछले साल 2025 से आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में जेल में बंद चल रहे हैं कल सुप्रीम कोर्ट ने उन्हे जमानत दे दी है यह मजीठिया के लिए बड़ी खुश खबरी है क्योंकि जब भी उन्होने जमानत की अर्जी दी है, तब से हर बार पंजाब की आम आदमी की सरकार ने किसी न किसी कारण जमानत का विरोध कर जमानत नहीं लेने दिया था जेल में उनसे डेरा ब्यास प्रमुख ने उनसे मुलाकात की । यहां यह बताना जरूरी है कि NDPS के मामले में उन्हे पहले ही जमानत मिल चुकी है।
2- UGC मामले में अंतरिम स्टे मिलने और तबतक 2012के नियमों के तहत कार्रवाई करने तक अग्रिम कार्रवाई पर रोक के बाद समाज के दोनों धड़े स्वर्ण और पिछड़ा वर्ग दोनों में जहां स्वर्ण समाज खुश तो है,लेकिन वह इस आदेश को ही अंतिम आदेश माना जाए, वहीं पिछड़े वर्ग आंदोलित हो गया है JNU से लेकर दिल्ली यूनिवर्सिटीज में आंदोलन की आग फैल गई है,सरकार को इस पर ठोस कदम सोच-विचार कर सुप्रीम कोर्ट में जबाव दाख़िल करना होगा।
3-WPl2026 अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। RCB पहले ही फाइनल में पहुंच चुका था अलबत्ता ऐलिमिटर में पहुंची दो टीमें यूपी वारियर्स और दिल्ली की टीम के बीच हुई भिड़ंत में दिल्ली की टीम ने यूपी वारियर्स को 5 विकेट से हरा दिया और मुम्बई इंडियंस का फाइनल में पहुँचने का सपना भी तोड़ दिया अब RCB और दिल्ली के बीच फाइनल होना है, वहीं मुम्बई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर टाप 5 बल्लेबाजों में पहले स्थान पर पहुंच गई हैं दूसरे स्थान पर मुम्बई इंडियंस की ही नेट सीवर ब्रंट हैं, तीसरे स्थान पर स्मृति मंधाना हैं वहीं पर्पल कैप की दौड़ में सोफी डिवाइन सबसे उपर हैं।
4-अमेरिका ने भारत से आयात पर टैरिफ शुल्क 25% से घटाकर 18% कर दी है इस बात की जानकारी अमेरिकी राष्ट्र पति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधान मंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर दी गई है।-सम्पादकीय-

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments