Thursday, March 5, 2026
होमराजनीतिदेश के10 राज्यों की 37 राज्य सभा सीटों पर आज नामांकन होना...

देश के10 राज्यों की 37 राज्य सभा सीटों पर आज नामांकन होना है और कांग्रेस ने अपनी छह सीटों का आज नामांकन से कुछ घंटे पहले किया ऐलान, तमिलनाडु में भी सीट शेयरिंग पर बात फाइनल हुई, वहां भी कांग्रेस को28 सीट विधान सभा चुनाव के लिए हामी भरी स्टालिन ने और एक सीट राज्य सभा की भी दी

पिछली बार की गलतियों से सबक लेते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने फूंक-फूंक कर कदम चलते हुए राज्य सभा की सभी 6 सीटों का नामांकन के आखिरी दिन अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया हालांकि हरियाणा की (एक अतिरिक्त)तीन सीटों पर अपना प्रत्याशी उतार दिया है, ये तीसरा प्रत्याशी संजय भाटिया हैं अब देखना होगा कि भाजपा क्या तीसरे प्रत्याशी को जीताने के लिए कांग्रेस के विधायक तोड़ पायेगी, यदि हां, तो कांग्रेस इस बार कोई कार्रवाई उन विधायकों के खिलाफ करती है या नहीं इसके अलावा तमिनाडु में भी पिछले काफी समय से विधान सभा में सीट शेयरिंग का मामला फंसा था, कांग्रेस की दो मांग थी, पहला कि 35 से कम सीट पर विधान सभा का चुनाव नहीं लडेंगे दूसरा चुनाव बाद तमिलनाडु की सत्ता में भागेदारी। पहले तो कांग्रेस की तमिलनाडु की लोकल इकाई से बातचीत में फंसे होने और कोई उचित समाधान न होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदम्बरम को बातचीत के लिए भेजा गया। फिर 4 मार्च की देररात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन से बातचीत के बाद स्टालिन और मल्लिकार्जुन खरगे के बीच तय हुआ कि कांग्रेस को विधान सभा की 28 सीट और राज्य सभा का एक उम्मीदवार कांग्रेस को दिया जायेगा। सीट शेयरिंग का मामला फाइनल होते ही आज नामांकन के अंतिम दिन अपने पांचों प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया ।पांचों उम्मीदवार कांग्रेस नेतृत्व की पसंद के हैं राज्य स्तरीय नेताओं की नहीं चली जिन्हे राज्य सभा कांग्रेस ने टिकट दिए हैं उनका नाम है -तेलंगाना से अभिषेक मनुवी और वेम नरेंद्र रेड्डी ,छत्तीसगढ-फूलो देवी ,नेताम,हरियाणा-कर्मवीर सिंह बौद्ध , हिमाचल प्रदेश-अनुराग शर्मा,तमिलनाडु-क्रिस्टोफर तिलक।
फूलोदेवी नेताम छत्तीसगढ की मजबूत आदिवासी नेता हैं और दूसरी बार राज्य सभा का चुनाव लड़ रही हैं, वहीं कर्मवीर सिंह बौद्ध राहुल गांधी के द्वारा नाम सुझाए गए हैं इसके अलावा अनुराग शर्मा अभी कांगड़ा के अध्यक्ष हैं अभीतक इन्हे कांग्रेस का कार्यकर्ता ही माना जाता था, क्रिस्टोफर तिलक को तमिलनाडु की डीएमके पार्टी का समर्थन प्राप्त है-सम्पादकीय-News51.in

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments