Friday, October 18, 2024
होमराजनीतितेलंगाना -सांसद रेवंत रेड्डी कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनाए गए, अजहरूद्दीन को...

तेलंगाना -सांसद रेवंत रेड्डी कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनाए गए, अजहरूद्दीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया

न ई दिल्ली (26जून)- तेलंगाना विधान सभा चुनाव नजदीक आता देख कांग्रेस ने अपने तेजतर्रार सांसद रेवंत रेड्डी को प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही 5 कार्यकारी अध्यक्ष और 10 वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाये गये हैं। कार्यकारी अध्यक्ष क्रिकेटर से राजनेता बने अजहरूद्दीन, वरिष्ठ नेता जी. गीता रेड्डी, एम. अंजन कुमार यादव और महेश कुमार गौड़ बनाये गये हैं। प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मधु याक्षी गौड़ को प्रचार कमेटी का अध्यक्ष और सैयद अजमतुल्लाह हुसैन को संयोजक बनाया गया है। कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बयान जारी कर बताया है ये सभी नियुक्ति सोनियां गांधी जी ने किया है। तेलंगाना के मल्काजगिरी के सांसद रेवंत रेड्डी इसके पहले कार्यकारी अध्यक्ष थे। कुछ महीने पहले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद सांसद रेवंत रेड्डी को उत्तम कुमार रेड्डी के स्थान पर तेलंगाना राज्य का अध्यक्ष बनाया गया है ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments