Sunday, September 8, 2024
होमराजनीतिकांग्रेस का घोषणापत्र (जन आवाज) जारी किया गया

कांग्रेस का घोषणापत्र (जन आवाज) जारी किया गया

नयी दिल्ली -आज कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया। मुख्य कवर पर “हम निभाऐंगे ” लिखा हुआ है। घोषणा समिति के संयोजक राजीव गौडा और अध्यक्ष पी चिदंम्बरम थे। इस अवसर पर सोनियां गांधी, पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ,प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस के सभी बड़े नेता गण उपस्थित रहे। घोषणा पत्र का नाम “जन आवाज ” रखा गया है। जिसमें 1लाख 60 हजार लोगों की रायशुमारी के बाद “घोषणा पत्र “एक साल पहले से ही बनना शुरू हो गया था। घोषणा पत्र की प्रमुख बातें रही “बेरोजगारी, किसानों की समस्या और महिला सुरक्षा “।
घोषणापत्र की प्रमुख बातें –
1-देश की जनता के सबसे गरीब 20 प्रतिशत जनता को साल में 72 हजार रुपये देंगे। (न्याय योजना)
2-किसानों के लिए अलग से बजट बनाया जाएगा।
3- 22 लाख खाली पड़े पदों को मार्च 2020 तक प्रत्येक दशा में भरा जाएगा। 10 लाख नौकरियां ग्राम पंचायतों में भरी जाएगी।
4- जीडीपी का 6 प्रतिशत शिक्षा के उपर खर्च किए जाएंगे।
5- युवा बेरोजगार तीन साल तक बिना किसी परमीशन के अपना व्यापार कर सकते हैं और उन्हें पैसा बैंक से पैसा(लोन) सरकार दिलाएगी। जो गरीब और मझोले दर्जे के व्यापारी नोटबंदी और गब्बर सिह टैक्स के कारण बर्बाद हो गए हैं उन्हें राहत मिलेगी। जीएसटी का सरलीकरण किया जाएगा।
6-मनरेगा अभी 100 दिन का है उसे 150 दिन किया जाएगा।
7- सरकारी अस्पतालों को मजबूत बनाया जाएगा और गरीबों के लिए उच्च स्तरीय मैडिकल व्यवस्था मोहैया कराई जाएगी।
8- जो गरीब किसान कर्जा नहीं चुका पाएंगे उन पर आपराधिक मुकदमें अब नहीं चलेगी। सिविल अफेंस चलेगा। यह किसानों की बहुत पुरानी मांग है।
पत्रकारों के पूछे गये इस प्रश्न पर कि प्रधान मंत्री के ऐजेंडे राष्ट्र वाद और हिन्दू वाद का आप कैसे मुकाबला करेंगे इस पर राहुल गांधी ने कहा कि हम सब हिन्दू हैं लेकिन रोजगार जरुरी है उन्होंने मोदी को चैलेंज देते हुए कहा कि वह कहीं भी किसी भी समय राष्ट्रीय मुद्दों पर और देश की सुरक्षा पर डिवेट करके दिखाऐं। उन्होंने कहा कि इन दिनों प्रधान मंत्री मोदी लगातार झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने सभी पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर बड़े ही आत्मविश्वास के साथ दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments