Sunday, September 8, 2024
होमपूर्वांचल समाचारआज़मगढ़आजमगढ -ब्लाक प्रमुखी के चुनाव को लेकर जोड़-तोड़ अपने चरम पर

आजमगढ -ब्लाक प्रमुखी के चुनाव को लेकर जोड़-तोड़ अपने चरम पर

आजमगढ(9 जुलाई) – ब्लाक प्रमुखी के चुनाव को लेकर जोड़-तोड़ अपने चरम पर पहुंच गया है 24 घंटे से भी कम का समय मतदान में बचा है लेकिन जीत के लिए हर हथकंडा अपनाया जा रहा है पार्टी निष्ठा तार-तार हो चुकी है कहीं मानमनौवल, कहीं चमकाईयां-धमकाईयां, कहीं पर्दे की आड़ में पैसे का खेल, कहीं चुनाव बाद देख लेने की बात, यानि सभी पैंतरेबाजी प्रत्याशीयों द्वारा अपनाया जा रहा है। जिले में चुनाव पूर्व भाजपा के दो प्रत्याशीयों समेत 9 प्रत्याशीयों ने पर्चा वापस लेकर किसी नकिसी अन्य को समर्थन दे दिया है। पांच पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इस प्रकार अब बचे 17 ब्लाकों में 49 प्रत्याशी मैदान में रह गये हैं जिनमें 18 भाजपा के और 16 सपा के और 24 निर्दल प्रत्याशी मैदान में रह गये हैं ज्यादातर स्थानों पर भाजपा और सपा प्रत्याशी ही मुख्य मुकाबला में हैं। मजेदार बात यह है कि मिर्जापुर ब्लाक की भाजपा प्रत्याशी गीता जायसवाल ने अपना पर्चा वापस ले लिया है और सपा ने अपना प्रत्याशी ही नहीं उतारा है और निर्दल रीता और नाजिया ने भी पर्चा वापस ले लिया है। इस तरह वहां पूर्व ब्लाक प्रमुख की धर्म पत्नी फिरती देवी का मुकाबला हुमा देवी से है। पल्हनी ब्लाक से निर्दल प्रमोद यादव का मुकाबला संतोष यादव और मीरा यादव से है। पल्हना में भाजपा के वरूण कांत यादव और सपा के ओंकार यादव के बीच मुख्य मुकाबला है मार्टिन गंज में भाजपा के यशवंत शर्मा और सर्वेश जायसवाल के बीच मुकाबला होना है। रानी की सराय ब्लाक से सपा की रूखसाना के मुकाबले शाहनवाज, अजय यादव, दीपक सिंह और बृजराज मैदान में हैं अतरौलिया से भाजपा के हर्षित सिंह और सपा के चंद्र शेखर यादव, कोयलसा में भाजपा की पूजा यादव के मुकाबले सपा के महेंद्र यादव हैं। जहानागंज से भाजपा के रमेश कन्नौजिया के मुकाबले सपा की बीनस चौधरी हैं बिलरिया गंज से भाजपा की शुभ्रा राय का मुकाबला सपा की गीता यादव से है। मेहनगर से भाजपा की निर्मला देवी के सामने सपा की शशिकला हैं तो मुहम्मद पुर से विजय विश्वकर्मा के सामने सपा से प्रमोद चौहान खड़े हैं। महराजगंज से भाजपा से सुनीता यादव के सामने रामा देवी खड़ी हैं। सठियांव से भाजपा की सरिता सिंह के मुकाबले सपा की श्वेता यादव खड़ी हैं। हरैया में संदीप पटेल के मुकाबले भाजपा की ही बागी सपा की सारिका पटेल खड़ी हैं। तहबरपुर से सपा की अनुराधिका के सामने निर्दल विनीता यादव हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments