Monday, March 23, 2026
होमराजनीतिअसम विधान सभा चुनाव- भाजपा और कांग्रेस दोनों में अबकी बार कौन?

असम विधान सभा चुनाव- भाजपा और कांग्रेस दोनों में अबकी बार कौन?

असम विधान सभा में चुनाव में इस बार मुख्य मंत्री हेमंत विश्व शर्मा दो राग अलाप रहे हैं एक तो कांग्रेसी नेताओं को भाजपा में शामिल करवाना, दूसरा ये कहना कि अब कांग्रेस में कोई हिंदू नेता नहीं बचा और चुनाव प्रचार में मुस्लिम घुसपैठियों को निकाल बाहर करेंगे,लेकिन भाजपा में भी कांग्रेसीयों की घुसपैठ और उनको भाजपा द्वारा अधिक से अधिक टिकट मिलने से भाजपा के पूर्व विधायकों और निष्ठावान भाजपाईयों में भी विरोध,बगावत के काफी मुखर हो जाने से और कई भाजपा के बड़े नेताओं के बागी उम्मीद वार बनने से भाजपा में भी घबराहट है,पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा से पार्टी छोड़कर जाने से पूर्व राहुल गांधी से बात के उपरांत भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने को हेमंता विश्व शर्मा द्वारा यह कहना कि अब सारे हिंदू नेता कांग्रेस छोड़ चुके हैं मात्र यह दर्शाना ही था कि सारे हिंदू नेता भाजपा में हैं, जबकि भूपेन बोरा और चुनाव कमेटी के चेयरमैन प्रदुम्न बरोदोलोई 2016 से अबतक एक भी चुनाव न जीत पाने वाले नेताओं में भूपेन बोरा को राहुल गांधी द्वारा समझाने के बाद भी भाजपा में चले जाने की खबर को प्रमुखता दी गई । हेमंत विश्व शर्मा ने कहा था कि हमें कांग्रेस में क्या चल रहा है, पता चल जाता है, तभी सबको पता चल गया था कि खबर लीक करने वाला भूपेन बोरा ही था। अब कांग्रेस की बात करते हैं प्रियंका गांधी पहलीबार असम की चुनाव कमेटी की चेयरमैन बनाई गई हैं और जब वो आई। तो अपने साथ इमरान मसूद को लेकर आई, जिन्हे नहीं साथ लाना था, डी.के. शिव कुमार को उनकी मदद के लिए लगाया गया है, इसी के साथ कांग्रेस ने छह दलों के साथ तालमेल भी किया है,लेकिन इस बार कांग्रेस ने बदरूद्दीन अजमल की पार्टी से तालमेल नहीं किया है,वैसे भी अजमल काफी बुजुर्ग हो चुके हैं तालमेल करने वालों में असम जन जाति वाली रायजोर दल से तालमेल कर लिया है,फिर जब झारखंड की हेमंत सोरेन आये तो कांग्रेस नेता रांची बात चीत के लिए पहुंच गए, बातचीत गुपचुप होती है, अब जब तालमेल नहीं हुआ तो भाजपा चटखारे ले रही है,वहीं सूत्र बताते है कि झामुमों 19 सीट पर लडेगी ।जिस वामदल से असम में गठबंधन कर रही है, केरल में उसके खिलाफ लड रही है,कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले भूपेन बोरा और प्रदुम्न बोरदो लोई ने असम में कांग्रेस के सबसे मज़बूत मुस्लिम नेता रकीबुल हसन और इमरान मसूद पर मनमानी का आरोप और अपमान करने का आरोप मढ कर इन दोनों नेताओं ने भाजपा के हिसाब से ही अपने को भाजपा के अनुसार अपने को दिखाया। लेकिन इस बार कांग्रेस ने गौरव गोगोई के नेतृत्व में तगड़ी टक्कर देने की स्थिति में दिख रही है-सम्पादकीय – News51.in

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments