Thursday, March 5, 2026
होमस्वास्थ्यअदनान सामी एक ऐसा उदाहरण जिसने अपना वजन 230 किलो से 120...

अदनान सामी एक ऐसा उदाहरण जिसने अपना वजन 230 किलो से 120 किलो तक कम कर दुनियां को बताया, अगर आदमी ठान ले तो, कुछ भी किया जा सकता है

जिसे डाक्टर ने कहा था ,अपना वजन कम करो अन्यथा किसी भी दिन अपने बाथरूम में मरे पाये जा ओगे, किसी को पता भी नहीं चलेगा। दरअसल मैं यह बात मैंमोटापे से ग्रस्त लोगों के लिए कह रहा हूं कि जिनके पास वह सारी सुविधायें उपलब्ध हैं ,जो वह चाहेंगे, बस ऐसों को ठान लेने की जरूरत है। मोटापे के कारण वह ढेर सारे रोगों से ग्रसित हो गए हैं उन्हे मनोबल बनाए रखने के लिए अदनान सामी की तरह ही हिम्मत बनाए रखना होगा । इसके लिए उन्हौने न बेरीएट्रिक सर्जरी कराई,न लिपोसक्सन कराया सिर्फ अपने जीवन शैली में दस बदलाव किये।उन्होने बताया कि उनके न्यूट्रिशनिस्ट ने एक बेहद सिंपल और स्ट्रिक्ट डाईट प्लान दिया जिसका मैने भी कड़ाई से पालन किया, जिसका नतीजा यह हुआ कि पहले ही महीने में 20 किलो वजन कम हो गया। इस डाइट का बड़ा नियम ये था।
सुबह कोई ब्रेड नहीं
कोई चावल नहीं
चीनी एकदम नहीं
तेल ,घी एकदम नहीं
सर्जरी और दवाई का भी मैं इस्तेमाल कर सकता था, लेकिन मैने प्राकृतिक चिकित्सा को आजमाया,वो केवल सलाद, मछली और उबली दाल लेते थे बाद में जब वजन कुछ कम हुआ तो अपने न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह पर समय-समय पर थोड़ा-बहुत संशोधन करता रहा , जब लोगों ने मुझे पब्लिकली देखा तो एक बारगी पहचान ही नहीं पाये, मेरा वजन 70 किलो घटकर रह गया था मैने इसके लिए अथक प्रयास किया था आज मैं बहुत खुश हूं,-सम्पादकीय-News51.in

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments