आजमगढ( 27 जनवरी) – आजमगढ में 10 विधानसभा सीटें हैं और यह शहर सपा का गढ भी माना जाता है उसकी सात सीटों पर प्रत्याशीयों की घोषणा सपा ने कर दी है 8 बार से सदर सीट जीतने वाले दुर्गा प्रसाद यादव को फिर सदर विधान सभा से अतरौलिया से संग्राम यादव। निजामाबाद से आलमबदीआ, लालगंज विधान सभा से बेच ई सरोज ,गोपालपुर विधान सभा से नफीस अहमद तथा फूलपुर -पव ई सीट से रमाकांत यादव,दीदार गंज विधान सभा सीट से कमला कांत राजभर को उम्मीद वार बनाया गया है। तीन विधान सभा सीटोंमेहनगर, सगड़ी और मुबारक पुर विधानसभा सीटों पर अभी सपा ने उम्मीद वारों की घोषणा नहीं की है। आजमगढ को मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव अपना दूसरा घर भी मानते हैं अभी तक भाजपा ने अपने प्रत्याशीयों की घोषणा नहीं की है कांग्रेस ने सबसे पहले 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा की थी कांग्रेस ने सदर सीट पर प्रवीण सिंह, सगड़ी सीट पर महिला उम्मीद वार राना खातून, मेहनगर से निर्मला भारती( अ. जा. ) तथा निजामाबाद से अनिल कुमार यादव को उम्मीद वार घोषित किया है।