Saturday, July 27, 2024
होमपूर्वांचल समाचारसंदिग्ध परिस्थितियों में महिला जली, इलाज के दौरान मृत्यु

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला जली, इलाज के दौरान मृत्यु

देवगांव (आजमगढ) -21जनवरी- देवगांव थाना अंतर्गत गांव कटघर लालगंज में बीते 16 जनवरी बुधवार की रात एक महिला संदिग्ध हालत में आग से झुलस गई। झुलसी हालत में सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के शुंभी गाँव निवासी उमाशंकर राम की 28 वर्षीया पुत्री पिंकी का विवाह 2013 में कटघर लालगंज निवासी अरविंद राम के साथ हुई थी। पिंकी के अरविंद से दो बच्चे भी हैं ।घटना के संबंध में पति अरविंद ने कहा कि गुरुवार की भोर में लगभग साढे तीन बजे स्टोव पर दूध गर्म करते समय पत्नी की साडी में आग पकड लेने के कारण झुलस गई। वहीं पिंकी की जेठानी ममता ने कहा कि किसी बात को लेकर पति पत्नी में झगडा हुआ था। जिसके चलते उसने घर के अंदर रखा मिट्टी का तेल अपने शरीर पर डाल कर आग लगा ली। आग से झुलसी पिंकी को लेकर परिवार वाले लालगंज सीएचसी ले गए। वहाँ हालत गंभीर होने पर रेफर किए जाने पर घरवाले सदर अस्पताल ले गए जहाँ इलाज के दौरान सुबह लगभग नौ बजे उसकी मौत हो गई। मृत्यु के संबंध में किसी की तरफ से कोई रिपोर्ट भी नहीं दर्ज कराई गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments