Saturday, July 27, 2024
होमराजनीतिशरत पटनायक उड़ीसा प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनाए गए

शरत पटनायक उड़ीसा प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनाए गए

भुवनेश्वर (26 म ई) -चिंतन शिविर समाप्त होने के बाद कांग्रेस अध्यक्षा सोनियां गांधी ने धीरे -धीरे एक -एक प्रदेश के संगठन में बदलाव लाना शुरू कर दिया है। जहाँ कोई विवाद नहीं है या जहाँ तत्काल परिवर्तन आवश्यक हो गया था उत्तराखंड, हिमांचल प्रदेश, पंजाब के बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद उड़ीसा के तत्कालीन अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने अपना इस्तीफा सोनियां गांधी को सौंप दिया था किंतु अब तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ था किंतु 23 म ई को सोनियां गांधी ने अंततः निरंजन पटनायक का इस्तीफा स्वीकार करते हुए उनके स्थान पर 66 वर्षिय शरत पटनायक को उड़ीसा प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया ।वो इसके पूर्व भी प्रदेश अध्यक्ष 2001-2004 तक प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं बोलांगीर के रहने वाले शरत पटनायक ने कहा कि वह सभी को साथ लेकर कांग्रेस पार्टी को फिर से उड़ीसा में स्थापित करने का प्रयास करूंगा। सोनियां गांधी के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा 31 म ई को ब्रजराज नगर में होने वाले उपचुनाव उनका पहला इम्तहान होगा। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव के बाद हम 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारीयां शुरू कर देंगे। 10 जून को होने वाले राज्य सभा के होने वाले चुनाव के बाद कांग्रेस में क ई अन्य राज्यों में भी संगठन में बड़े बदलाव अवश्य होना ही है। फिलहाल शरत पटनायक के सामने 20 वर्षों से अधिक समय से उड़ीसा में राज कर रही नवीन पटनायक की बीजद के सामने कांग्रेस को एक जुट कर और चुनाव लड़ने के लिए धन की व्यवस्था करना प्रमुख लक्ष्य है। कांग्रेस ने ब्रजराज नगर उपचुनाव में कौशल पटेल पूर्व विधान सभा अध्यक्ष को उतारा है। शरत पटनायक 1991 और 1996 में दो बार लोकसभा चुनाव जीता था और यूथ कांग्रेस के उड़ीसा के भी अध्यक्ष रह चुके हैं

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments