जयपुर (राजस्थान) – राजस्थान में बसपा के 6 विधायक थे जो कांग्रेस सरकार को समर्थन दे रहे थे। कर्नाटक में चोट खाई कांग्रेस की राजस्थान और मध्य प्रदेश की सरकार काफी सतर्कता से चल रही हैं। आज राजस्थान में कांग्रेस को बड़ी सफलता हाथ लगी, जिसके चलते राजस्थान बसपा के सभी 6 विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत को वैसे भी संगठन क्षमता का धनी और जोड़तोड़ वाला राजनेता माना जाता है अब राजस्थान विधानसभा में बहुमत से 5 विधायक अधिक कांग्रेस के हो गए हैं। मायावती ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी गैरजिम्मेदारी का परिचय दिया है।