Saturday, July 27, 2024
होमपूर्वांचल समाचारआज़मगढ़योगी आदित्य नाथ दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने ,16 कैबिनेट...

योगी आदित्य नाथ दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने ,16 कैबिनेट मंत्री बने, आखिर दिनेश शर्मा की जगह ब्रजेश पाठक क्यों बने उप मुख्य मंत्री?

भारी बहुमत से उत्तर प्रदेश में जीत के बाद दूसरी बार योगी आदित्य नाथ ने मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण किया। वहीं उनके साथ दो मुख्य मंत्री केशव मौर्य और पूर्व में विधी मंत्री ब्रजेश पाठक को भी उप मुख्य मंत्री बनाया गया। पिछले काल से ही अनुमानित पूर्व आईएएस अरविंद कुमार शर्मा भी अंततः कैबिनेट मंत्री बनाये गये। 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्य मंत्री बनाये गये। अपना दल के कार्य कारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल और दूसरे सहयोगी दल निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संजय निषाद को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। बहुचर्चित नामों में बेबी रानी मौर्य ,स्वतंत्र देव सिंह, जितिन प्रसाद भी कैबिनेट मंत्री बनाये गये। सबसे आश्चर्यजनक रहा, डा. दिनेश शर्मा के स्थान पर ब्रजेश पाठक को उप मुख्य मंत्री पद दिया जाना। सूत्रों के मुताबिक जब ब्रजेश पाठक को लखन ऊ- कैंट से टिकट दिया गया था तभी से इसकी सुगबुगाहट चल रही थी। कि इस बार यदि भाजपा की सरकार बनी तो ब्रजेश पाठक का कद बढेगा क्योंकि पिछले कार्यकाल में योगी आदित्य नाथ पर ब्राम्हणों की उपेक्षा का आरोप लगाया गया था और डा. दिनेश शर्मा ने इसका कोई विरोध भी मजबूती से नहीं जताया था। जबकि ब्रजेश पाठक दबंग और मजबूत ब्राम्हण माने जाते हैं । । सम्पादकीय-News 51.in

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments