Saturday, July 27, 2024
होमराज्यउत्तर प्रदेशयूपी में योगी सरकार से असल लड़ाई कांग्रेस और प्रियंका गांधी ने...

यूपी में योगी सरकार से असल लड़ाई कांग्रेस और प्रियंका गांधी ने लड़ी। एस पी और बी. एस पी मौन साधे रहे। भाजपा भी सिर्फ कांग्रेस खासकर गांधी परिवार पर ही हमलावर रही अब चुनाव में सपा-बसपा आ गए

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी जब उत्तर प्रदेश की महासचिव बनी हैं तब शुरू में ही उन्हें इस बात का भान था कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का संगठन मृतप्राय और निष्क्रिय पड़ा है और जो थोड़े बहुत नेता संगठन के बड़े पदों पर काबिज थे उन्होंने जिले के संगठन को अपनी जेबी संगठन बना रखा था। तब उन्होंने पार्टी के संगठन में जान फूंकने के लिए विधायक और मेहनती, इमानदार अजय कुमार लल्लू को अध्यक्ष बना कर क ई कार्यक्रम चलाए उसमें किसका कितना योगदान था, देखने के बाद सभी जिलों के जिलाअध्यक्षों का चयन किया और उसे ब्लाक संगठन तक विस्तार दिया। फिर बुलंद शहर, अलीगढ, ऐटा, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, बुद्ध नगर, बागपत के पार्टी अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा वाले क्यों सिर्फ कांग्रेस पर ही जुबानी हमला करते हैं सपा बसपा के खिलाफ एक शब्द नहीं बोलते हैं क्योंकि भाजपा जानती है कि उनकी असली लड़ाई कांग्रेस से है और वही उनके राह का सबसे बड़ा कांटा है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments