Saturday, July 27, 2024
होमराजनीतिमध्य प्रदेश में भाजपा के दो विधायकों ने कांग्रेस के पक्ष में...

मध्य प्रदेश में भाजपा के दो विधायकों ने कांग्रेस के पक्ष में क्रास वोटिंग की।

भोपाल -आज एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल पर मध्य प्रदेश विधान सभा में वोटिंग के समय भाजपा के दिग्गज नेता उस समय सन्न रह गए जब वोटिंग में कांग्रेस को 120 के बजाय 122 वोट मिले दो भाजपा के विधायकों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। ये दोनों विधायक पहले कांग्रेस के ही थे बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। दोनों ने पुनः कांग्रेस में वापस आने की बात भी कही है। सूत्रों के मुताबिक मुख्य मंत्री कमलनाथ ने ही इन दोनों को वापसी के लिए मनाया है। बाद में कमल नाथ ने कहा कि ये बिल के समर्थन के साथ ही कांग्रेस की ताकत भी है। इसके बाद विधान सभा की काररवाई अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments