न ई दिल्ली -आज भाजपा संसदीय दल की कार्यकारिणी का गठन किया गया। राजनाथ सिंह लोकसभा के उपनेता होंगे। इसी प्रकार राज्यसभा में थावर चंद गहलौत नेता और पियूष गोयल को उपनेता बनाया गया है। प्रहलाद जोशी को चीफ व्हिप बनाया गया है तथा अर्जुन मेघवाल को डिप्टी चीफ व्हिप होंगे। डिप्टी स्पीकर का पद एन डी ए के सहयोगीयों से बात करने के बाद बीजद या वाई. एस. आर . सी. पी. को दिया जा सकता है।