Saturday, July 27, 2024
होमपूर्वांचल समाचारआज़मगढ़भाजपा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह का लालगंज में जोरदार स्वागत

भाजपा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह का लालगंज में जोरदार स्वागत

लालगंज (आजमगढ) 14 मार्च- भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक शगुन मैरिज हाल, लालगंज में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री और गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी पंकज सिंह ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को सेक्टर से बूथ तक संगठन को मजबूत करने की ज़रुरत है। अपने सेक्टर में सरकार की उपलब्धियों शिक्षा, स्वास्थ्य आदि पर चर्चा करनी चाहिए ताकि आम जनता को सरकार की योजनाओं की जानकारी मिल सके। आगामी चुनाव में भाजपा जिले की पांचो विधानसभा सीटों पर अपना परचम लहरायेगी।पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा को सत्ता में लाने में कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका रही है कार्यकर्ता पार्टी की रीढ हैं। जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय ने कहा कि संगठन मजबूत रहेगा तभी हम जनता के बीच अपनी बात रख पाएंगे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, प्रेम नाथ सिंह, विधायक अरूंण कांत यादव, सुखदेव सिंह, जिला महामंत्री सूरज श्री वास्तव, मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश सिंह, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश मिश्र, जिला उपाध्यक्ष फूल चंद भारती, चंदू सरोज, क्षेत्रीय युवक समिति के अध्यक्ष श्री कांत सिंह, चेयरमैन विजय कुमार सोनकर, पिछड़ा मोर्चा के विनोद राजभर, संचिता चौहान आदि लोग उपस्थित रहे। संवाददाता News 51.in…श्रवण कुमार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments