Saturday, July 27, 2024

—ब्रीफिंग -10—

1- 2019 के लोकसभा चुनाव सम्पन्न हो गया है 23 म ई को होने वाली मतगणना के पहले कल हुए विभिन्न टीवी चैनलों के एक्जिट पोल में भाजपा सरकार के पुनः भारी बहुमत से वापसी से आज शेयर बाजार में भारी उछाल आया है सेंसेक्स ने 900से अधिक अंक पर खुला, निफ्टी भी 245 अंक के उपर आया। इसी प्रकार रुपया डालर के मुकाबले 73 पैसा मजबूत होकर 69.49 प्रति डालर हुआ।
2- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने ओम प्रकाश राजभर को पार्टी के खिलाफ अपनी पार्टी के उम्मीदवार उतारने के कारण उन्हे मंत्रिमंडल से बरखास्त कर दिया और उनके बेटे समेत उनकी पार्टी के जिन -जिन लोगों को किसी निगम, परिषद या बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था उन सभी को हटा दिया गया है। ओम प्रकाश राजभर ने इसका स्वागत करते हुए कहा है कि पिछडों की लड़ाई लडने की कीमत उन्हें चुकानी पड़ी है। इस पर उप मुख्य मंत्री केशव मौर्य ने कहा है कि पिछडों की नहीं, अपने परिवार के लिए काम कर रहे थे। पिछडों के लिए नहीं।
3- डीएमके प्रमुख स्टालिन ने आज कहा है कि किसने कहा है कि 23 म ई को सोनियां गांधी ने विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। सोनियां गांधी ने किसी बैठक के लिए कोई न्योता नहीं दिया है उन्होंने कहा कि अभी बैठक की कोई जरुरत नहीं है।
4- आज सेना के उत्तरी कमान के प्रमुख ने कहा है कि 2016 में पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी इसके पहले कभी भी सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक नहीं किया था। चुनावी प्रचार में कांग्रेस ने क ई बार क ई सभाओं में यह कहा था कि कांग्रेस के समय में छह बार सर्जिकल स्ट्राइक हुआ था।
5- आज सुबह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती से उनके आवास पर मुलाकात कर कल के सभी टीवी चैनलों द्वारा भाजपा को एक्जिट पोल में भारी बहुमत से जीतते हुए बताया जा रहा है और उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की अच्छी सीटें जीतते दिखाया गया है उसपर और 23 तारीख के सम्भावित नतीजों पर चर्चा की।
6- कल सभी विपक्षी पार्टियों ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से 3 बजे मुलाकात के लिए समय मांगा है। सभी विपक्षी पार्टियां इस बात पर एकमत हैं कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी से 50 प्रतिशत वीवीपैट मशीन से पर्ची के मिलान की मांग की जाएगी।
7-पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धु को अनुशासन हीन बताते हुए पार्टी प्रमुख से उनके विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है। पंजाब में मतदान के ठीक पहले सिद्धु की पत्नी ने कैप्टन अमरिन्दर सिंह की आलोचना की थी और स्वयंम सिद्धु ने उनके खिलाफ आपत्ति जनक टिप्पणी की थी। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आरोप लगाया है कि सिद्धु मुख्य मंत्री बनना चाहते हैं। उन्होंने आलोचना की टाइमिंग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इससे पार्टी को चुनाव में नुक्सान भी हो सकता था। पंजाब मंत्रिमंडल के क ई मंत्रियों ने भी नवजोत सिंह सिद्धु के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है अब देखना दिलचस्प है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सिद्धु के विरुद्ध क्या कारवाई करते हैं।
8- कल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एनडीए के सभी नेताओं को डिनर पर एक्जिट पोल पर और मतगणना के बाद बनने वाली सरकार पर चर्चा के लिए बुलाया है। एक तरफ जहां एक्जिट पोल को विपक्ष ने नकार दिया है वहीं एनडीए नेताओं के चेहरे पर चमक साफ दिखाई दे रहा है सभी का मानना है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का यह करिश्मा है।
9- उन्नाव में एक आनर किलिंग का मामला सामने आया है जिसमें लड़की के पिता और भाई ने अपने दो अन्य लोगों के साथ मिल कर अपनी लड़की और उसके प्रेमी को पीट -पीट कर मार डाला। पुलिस ने लड़की के पिता और भाई सहित दो अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है मामला माखी थाना क्षेत्र का है।
10- गाजीपुर जनपद में पति ने अपनी पत्नी को फावडे से काटकर मार डाला और बाद में स्वयंम ही थाने में आकर अपनी गिरफ्तारी दे दिया। प्रकरण सैदपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर तरवनियां का है।
ब- दिल्ली में एस आई राजकुमार की हत्या पीट -पीटकर बदमाशों ने कर दिया। हत्या का आरोप एक नामी शराब माफिया पर लगा है उनकी हत्या विवेक बिहार इलाके में की गई।

पिछला लेख
अगला लेख
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments