Saturday, July 27, 2024

—ब्रीफिंग -10—

1- आज मध्य प्रदेश के खरगौन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधान मंत्री मोदी ने कहा है कि आदिवासियों की जमीन मेरे रहते कोई छीन नहीं सकता। 1857 के गदर में खरगौन की मुख्य भूमिका थी मैने दुश्मनों को घर में घुस कर मारा। बाद में एक इंटरव्यू में उन्होंने प्रझा ठाकुर के नाथूराम गोंडसे को राष्ट्र भक्त वाले बयान पर कहा कि प्रझा ठाकुर को कभी मैं दिल से माफ नहीं कर सकता।
2-आज भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा के तीन नेताओं प्रझा ठाकुर, नलिन कटील और अनन्त कुमार को महात्मा गांधी पर विवादित बयान पर अनुशासन समिति के समक्ष जबाब देने को कहा है और इसे उनका व्यक्तिगत बयान बताया है। उधर मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता अनिल सौमित्र ने कहा है कि गांधी जी राष्ट्र पिता अवश्य थे लेकिन भारत के नहीं पाकिस्तान के राष्ट्र पिता थे। भारत में गांधी जैसे करोडों लोग हैं। गांधी के नाम पर लोग पाखंड वोट के लिए करते हैं लेकिन हम लोग रोज सुबह उनके अच्छे विचारों को याद करते हैं।
3- कोलकाता के आईपीएस राजीव कुमार की अंतरिम गिरफ्तारी पर लगाए गए रोक को आज सुप्रीम कोर्ट ने हटाते हुए उन्हें अग्रिम जमानत के लिए निचली अदालत में जाने को कहा है ।और उन्हें एक सप्ताह तक गिरफ्तार न करने का निर्देश सीबीआई को दिया है। दर असल सीबीआई उन्हें शारदा चिट फंड घोटाला में सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार करना चाहती है।
4- आज हिमांचल प्रदेश के सोलन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि आप उनसे बेरोजगारी पर बात करो तो वो बताएंगे कि मैं आम पेड पर चढ कर खाता हूं। मीडिया पर उन्होंने हमला करते हुए कहा मुझसे पूछते हैं कि बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, पर आप क्या कहेंगे और मोदी जी से पूछते हैं कि आप आम कैसे खाते हैं आप का कुर्ता कैसे बना। सेना ने बालाकोट हमले से पहले खराब मौसम की बात कही तो मोदी जी ने कहा कि अच्छा है बादलों के पीछे जहाज रडार की पकड में नहीं आयेंगे। अजीब हाल है।
5-आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज मिर्ज़ा पुर में पहले दो किलोमीटर लंबा रोड शो किया। उनके रोडशो में उमडी भारी भीड़ से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह था। कांग्रेस के झंडे के साथ ओम प्रकाश कुशवाहा का झंडा और उसके कार्य कर्ताओं और कृष्णा पटेल की पार्टी के झंडे और कार्य कर्ता भी साथ -साथ रहे। बाद में संकट मोचन मंदिर के पास उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार ने किसानों के साथ मजाक किया है। आज किसान बेहाल है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार के समय जो विकास हुआ उसके बाद से मिर्ज़ा पुर में कोई विकास नहीं हुआ। उन्होंने भाजपा के दिग्गज राष्ट्र भक्तों से प्रझा ठाकुर के बयान कहा केवल पल्ला झाडने से कुछ नहीं होगा ।उन्होंने मोदी जी को एक्टर बताते हुए कहा कि वह झठे सपनें दिखाते हैं।
6- महाराष्ट्र में 21 हजार गांवों में जलाशय और कुंए सूखने के कारण भीषण सूखा की स्थिति है। केंद्रीय जल आयोग पूरे देश में जलाशयों में घटते पानी पर भारी चिंता व्यक्त किया है।
7- आज मिर्ज़ा पुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जहाँ रोडशो किया वहीं मिर्ज़ा पुर में ही आज गठबंधन ने जनसभा की जिसमें बसपा सुप्रीमो मायावती, अखिलेश यादव और अजीत सिंह उपस्थित रहे। भारी जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा है कि बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर ने दलितों, पिछडों के भलाई के लिए भारत के संविधान में जो व्यवस्था दी उसका पालन कांग्रेस सरकारों ने नहीं किया इसीलिए बाबा साहब ने कहा कि जबतक हम स्वयं म सरकार में (केंद्र और राज्य सरकार दोनों में) भागीदारी नहीं करते तब तक हमें न्याय नहीं मिलेगा ।आज देश में कांग्रेस की असफलता के कारण ही भाजपा सत्ता में आई। उधर अखिलेश यादव ने कहा है कि जिसके नाम के आगे एम है वही प्रधान मंत्री बन सकता है मेरे नाम के आगे एम नहीं है तो मैं इस रेस में नहीं हूं।
8- आज चुनाव सातवें और अंतिम चरण के 19 तारीख को होने वाले मतदान के लिए शाम 6 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिवस पर भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टीयों ने दिल्ली स्थित अपने -अपने कार्यालय पर प्रेस कांफ़्रेंस किया। और दोनों दलों ने अपनी -अपनी सरकार बनने का दावा किया।
ब- आज प्रझा ठाकुर पर उनके अमर्यादित बयान के लिए मुकदमा दर्ज कराया गया है। उधरमाले ब्लास्ट मामले में बाम्बे की कोर्ट में हाजिर न होने पर नाराजगी जताते हुए उनको प्रत्येक सप्ताह कोर्ट में हाजिरी देने का आदेश सुनाया है।
9- आज जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों से हुई मुठभेड़ में 3 आतंकवादी मारे गए कल भी जम्मू कश्मीर में 6 आतंकियों को सुरक्षाबल के जवानों ने मार गिराया था एक राहगीर के अलावा दो सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं।
ब- आज तमिलनाडु के करुन में फिल्म अभिनेता से नेता बने कमल हासन द्वारा नाथूराम गोंडसे को देश का पहला हिंदू आतंकवादी बताने वाले बयान पर एक व्यक्ति ने अंडे , टमाटर उनकी तरफ फेंका। जिसे उनके समर्थकों ने पकड कर जम कर पिटाई किया।
स- पश्चिम बंगाल के दमदम के भाजपा उम्मीदवार पर तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने हमला बोला जिससे किसी प्रकार उन्होंने अपनी जान बचाई।
10- श्री नगर और अवंतिपोरा एयर बेस पर आतंकियों द्वारा हमले का एलर्ट जारी किया गया है।
ब- उत्तर प्रदेश के घोसी सीट से गठबंधन उम्मीदवार अतुल राय ने दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी जिसे सुप्रीम कोर्ट ने आज खारिज कर दिया है।
स-मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव आयोग में प्रझा ठाकुर के नाथूराम गोंडसे पर दिए गए विवादित बयान पर अपनी रिपोर्ट भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments