Saturday, July 27, 2024

—ब्रीफिंग -10—

1- आज फिल्म अभिनेता रविकिशन और भोजपुरी फिल्म के अभिनेता और गायक दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात कर पूर्वांचल से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की बात पर चर्चा की। इस अवसर पर निरहुआ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
2- आज प्रधान मंत्री मोदी ने देश के नाम संदेश में बताया कि भारतीय वैझानिकों द्वारा अंतरिक्ष में लाईव सेटेलाईट मार गिराये जाने की सफलता की जानकारी दी और डीआरडीओ को बधाई दी। प्रधान मंत्री द्वारा देश के नाम संदेश आते ही विरोधी दल के नेताओं ने प्रधान मंत्री की आलोचना कर कहा कि संदेश राजनीतिक लाभ के लिए दिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने व्यंग करते हुए पीएम मोदी को वर्ड थियेटर डे की बधाई दी। उन्होंने कहा ” वेलडन डीआरडीओ “।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुद्दा भटकाने का प्रयास है।
3-आज नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की “न्यूनतम आय गारंटी योजना “पर टिप्पणी करने के लिए चुनाव आयोग ने राजीव कुमार को नोटिस जारी किया है। राजीव कुमार ने ने योजना पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि “इस योजना से इकनामी पीछे होगी ” उनकी बात पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत किया था। चुनाव आयोग ने इसे आचार संहिता का उलंघ्घन माना है नौकरशाह का राजनीतिक बयान देने को गलत माना है।
4- बीती देर रात चले ड्रामें के बाद गोवा में महाराष्ट्र गोमांन्तक पार्टी के तीन में से दो विधायकों ने पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।
ब-नीरव मोदी की जब्त 55 पेन्टिग्स की सरकार द्वारा कराई गई नीलामी से 54.84 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं।
5- चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर रेल मंत्रालय और नागरिक एवं उड्डयन मंत्रालय से पूछा है कि जब देश में आचार संहिता लगी हुई है तो रेलवे और हवाई जहाज के टिकटों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फोटो अब तक क्यों नहीं हटाई गई है। नोटिस भेज कर जबाव दो से तीन दिन के अंदर मांगा गया है।
6-आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखन ऊ हवाई अड्डे से सडक मार्ग से अमेठी के लिए रवाना हुई।अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जबर्दस्त स्वागत किया गया। वहाँ पर उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओ और अध्यक्षों से मुलाकात की और उन्होंने कहा कि इस बार राहुल गांधी ही अगले प्रधान मंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि अमेठी के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है क ई योजना रोक दी गई है। कांग्रेस के सत्ता में आते ही पुनः अमेठी का विकास गति पकडेगा। सभी बंद योजनाएं चालू की जाएंगी। राहुल गांधी का चुनाव यहाँ के कार्य कर्ता लडेंगे। कल उनका रायबरेली दौरा है।
ब- गुजरात के पोरबंदर के समुंद्री तट के पास कोस्टगार्डों ने एक नाव से 9 तस्करों को गिरफ्तार किया बताया जाता है कि नाव पर 100 किलोग्राम ड्रग्स भी था। गिरफ्तार होने से पहले तस्करों ने नाव में आग लगा दी। जिससे ड्रग्स जल कर राख हो गए।
7- कल कांग्रेस की शिकायत पर “प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी “पर बनी फिल्म के चार निर्माताओं सहित सुरेश ओबेराय को नोटिस जारी किया है। कांग्रेस ने फिल्म के रिलीज की तारीख पर शिकायत करते हुए कहा है कि फिल्म भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए चुनाव के समय रिलीज की जा रही है।
8-भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने आम्रपाली बिल्डर ग्रूप पर लगभग 40 करोड़ रुपये दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है धोनी के अनुसार कम्पनी ने उनको 2009 से 2016 तक अपनी कम्पनी का ब्राण्ड ऐम्बेस्डर बनाया था उनके ऐम्बेस्डर बनने से काफी लाभ कम्पनी को हुआ था।
9- हरदोई के भाजपा सांसद अंशुल वर्मा ने दुबारा टिकट न मिलने पर नाराज होकर पार्टी कार्यालय पहुँच कर चौकीदार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। और समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।
ब- भाजपा ने गुजरात में अपने तीन सांसदों का टिकट काट दिया है।
10- आज फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। उन्हें सम्भवतः उत्तर मुम्बई से चुनाव लडेंगी।
ब- आज प्रयाग राज उच्च न्यायलय ने आजम खान, उनकी पत्नी और बेटे की गिरफ्तारी पर रोक लगा दिया है। रामपुर से ही सार्टीफिकेट बनवाने (फर्जी) का आरोप है।
स-आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन कर अपने पक्ष में करने का जोरदार प्रयास किया है जिसमें उन्हें काफी सफलता भी मिलती दिख रही है उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने लोगों को झूठे आश्वासन दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments