Saturday, July 27, 2024

—ब्रीफिंग -10—

1-आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने सहारनपुर में मां शाकम्भरी मंदिर में पूजा अर्चना कर चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए कहा कि “मोदी हैं तो मुमकिन है “उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा 74+ सीट जीतेगी।
2-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि विपक्षी गठबंधन के पास कोई प्रधान मंत्री पद का प्रत्याशी नहीं है। भाजपा 24 और 26 को “विजय संकल्प रैली “पूरे देश में मनाएगी।
3-कल देर रात्रि में कांग्रेस में शामिल होने वाली हरियाणा की मशहूर डांसर और गायिका सपना चौधरी ने मथुरा से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के बाद नाराज होकर प्रेस कांफरेंस कर कांग्रेस में शामिल होने की खबर को गलत बताया और उन्होंने कांग्रेस का प्रचार करने से भी इंकार करते हुए कहा कि वह किसी पार्टी में शामिल नहीं होंगी।
4-सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ, सदर सीट से चुनाव लडेंगे। इसके अलावा रामपुर से आजम खान चुनाव लडेंगे। सपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है जिसमें अखिलेश यादव, डिम्पल, आजम खान और जया बच्चन का नाम है किन्तु मुलायम सिंह यादव का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं था किन्तु बाद में उनका नाम स्टार प्रचारकों की सूची में किरकिरी के बाद शामिल किया गया ।
5- कांग्रेस ने आज तमिलनाडु के शिवगंगा से कार्ति चिदंम्बरम को टिकट दिया है। जो पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी चिदंम्बरम के पुत्र हैं। इसके साथ ही भोपाल से 16 साल बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, महाराष्ट्र के नांदेण से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चौव्हाण, गढवाल से पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी, उत्तर प्रदेश के अमरोहा से राशिद अल्वी, नैनीताल से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और अल्मोडा से प्रदीप टम्टा को टिकट दिया गया है।
6- सूत्रों के अनुसार भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवानी को जिस तरीके से टिकट नहीं दिया गया उससे वो काफी दुखी बताये जाते हैं। उनसे स्वयम् चुनाव न लडने का एलान करने के लिए कहा गया था।
7-आज भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सम्पति पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उन्होंने ब्लैक मनी को व्हाइट किया है। आखिर उनकी सम्पत्ति कैसे बढी। भाजपा ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी की आय 55 लाख से 9 करोड़ कैसे हुई। अगर राहुल गांधी में हिम्मत है तो मानहानि का मुकदमा दर्ज करायें।
8-कलसे शुरू हुए आईपीएल के पहले मैच में महेंद्र सिह धोनी की चेन्नई की टीम ने विराट कोहली की बैंगलेरु की टीम को सात विकेट से हरा दिया। सुरेश रैना ने आईपीएल में अपने 5000 हजार रन पूरे किए चेन्नई की तरफ से हरभजन सिंह ने कप्तान विराट कोहली, एबी डिविलियर्स सहित तीन खिलाड़ीयों को आउट किया और मैन आफ द मैच बने।
9- कल ही भारत ने हाकी के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के चैम्पियंस ट्राफी में अपने पहले मैच में शानदार शुरुआत करते हुए जापान को 2-0से हरा दिया है।
10-कल कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक 11 बजे से होनी है जिसमें कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भी चर्चा होगी।
ब-भाजपा ने अबतक 297 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
स-कन्हैया कुमार बेगूसराय से वामदलों के संयुक्त उम्मीदवार होंगे।
द- सूत्रों के अनुसार शत्रुघ्न सिन्हा कल कांग्रेस में शामिल होंगे और पार्टी उन्हें पटना साहिब से उम्मीदवार बनाने जा रही है।

पिछला लेख
अगला लेख
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments