Saturday, July 27, 2024

—ब्रीफिंग -10—

1- आज गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनकी उम्र 63 वर्ष थी। 18 मार्च को केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय शोक घोषित किया है राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी आदि नेताओं ने पर्रिकर के निधन पर गहरा दुख जताया है।
2-आजतमिलनाडु में एनडीए के सहयोगी दलों के बीच लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का तालमेल का एलान हो गया जिसके अनुसार एआईडीएमके 20,भाजपा 5,पीएमके 7,डीएमडीके 4 सीटों पर चुनाव लडेंगे तथा 3 अन्य सीटें सहयोगीयों के लिए छोड़ी गई है।
3- कांग्रेस पार्टी ने आज उत्तर प्रदेश में महागठबंधन के लिए
आज 7सीटें मैनपुरी, कन्नौज और फिरोजाबाद सहित छोड़ दी हैं जिसमे डिम्पल, मुलायम सिंह यादव, जयंत चौधरी, अजीत सिंह और अखिलेश यादव की सीटें भी हैं ।
4-प्रियंका गांधी ने आज से अपना चार दिन का उत्तर प्रदेश का दौरा प्रारम्भ किया। सुबह 10 बजे अमौसी हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सीधे पार्टी कार्यालय पहुंची। वहां उन्होंने नेताओं और पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। आज ही देर शाम तक वह प्रयागराज पहुंच कर आनन्द भवन में विश्राम करेंगी।
प्रयागराज से जल मार्ग और सड़क मार्ग से वाराणसी तक की यात्रा की अनुमति जिला चुनाव कमिश्नर और जिला प्रशासन ने 25 शर्तों के साथ दी है जिसमें 10 से अधिक गाडियों के से जयादा न होनाऔर दो लाउडस्पीकर से अधिक का नहीं होना भी शामिल है।
5- आज कांग्रेस ने केरल में अपने 12 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जिसमें मुख्य रूप से तिरुअनन्तपुरम् से शशिथिरुर को टिकट दिया गया है।
6- अजीत सिंह और जयंत चौधरी द्वारा रालोद के मात्र 3 सीट पर महागठबंधन के बाद रालोद में भगदड़ मच गई है। जो बड़े नेता चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे उनमें गहरी नाराजगी है। अजीत सिंह और जयंत चौधरी की पार्टी में बगावत हो गई है। विपरीत हवा में भी सादाबाद से चुनाव जीतते रहे विधायक डाक्टर अनिल चौधरी ने रालोद से इस्तीफा दे दिया है। डाक्टर अनिल चौधरी की फतेहपुर सिकरी से लेकर मथुरा तक जबरदस्त पकड है।
7- आज पंजाब में भी अकाली दल और भाजपा के बीच तालमेल हो गया जिसके अनुसार पंजाब की 13 सीटों में 10 सीट पर अकाली दल और 3 पर भाजपा चुनाव लडेगी। अकाली दल ने अपने दो प्रत्याशीयों का एलान भी कर दिया।
8-राजठाकरे की पार्टी एम एन एस ने कांग्रेस और एनसीपी से गठबंधन न हो पाने के बाद आज कहा है कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव नहीं लडेगी। बाद में विचार कर किसी एक पार्टी का समर्थन का एलान किया जाएगा।
9- आज बिहार में कांग्रेस द्वारा 11 सीट और आर एल एस पी द्वारा 7 सीट मांगे जाने के बाद आज भी राजद और कांग्रेस के बीच तालमेल का एलान नहीं हो पाया।
10-आज प्रधान मंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने ट्वीटर हैंडल में अपने नाम के आगे “चौकीदार ” शब्द लगाया। अखिलेश यादव ने ट्विट कर कहा है कि देश को प्रधानमंत्री चाहिए प्रचार मंत्री नहीं। उधर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि प्रधान मंत्री मोदी द्वारा अपना ट्वीटर हैंडल बदल कर मैं भी चौकीदार किए जाने से पता चलता है कि प्रधान मंत्री कितने डरे हुए हैं।
ब- सूत्र बताते हैं कि आजमगढ सदर सीट पर महागठबंधन की तरफ से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वयंम चुनाव लडेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments