Saturday, July 27, 2024

—ब्रीफिंग -10—

1- आज शाम 7बजे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एनडीए नेताओं को चुनाव पूर्व बैठक बुलाई जिसमें मीडिया के एग्जिट पोल और उसके बाद सरकार के गठन और बाद की परिस्थितियों के साथ बीजद सहित कई अन्य दलों को भी अपने साथ जोड़ने की योजना बनाई जायेगी उसके बाद डीनर का भी आयोजन है।
2- आज पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की 28वीं पुण्यतिथि है सोनियां गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के साथ तमाम अन्य कांग्रेस के नेताओं ने राजघाट स्थित वीरभूमि पहुँच कर उनका नमन किया। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर दिवंगत पूर्व प्रधान मंत्री का नमन किया।
3- आज दिल्ली में 22 दलों के नेताओं ने एकजुट होकर कांसट्यूशन क्लब में 50 प्रतिशत वीवीपैट मशीन की पर्चियों से मिलान कराने की मांग को लेकर बैठक किया जिसकी अध्यक्षता टीडीपी नेता चंद्र बाबू नायडू ने किया। जिसमें कांग्रेस, सपा, बसपा, माकपा सहित 22 विपक्षी दलों के नेताओं ने भाग लिया फिर वहाँ से चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च करते हुए गये जहाँ उन्होंने 50 प्रतिशत पर्चीयों के वीवीपैट मशीन से मिलान के लिए झापन सौंपा।
4- आज सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के विरुद्ध आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में हलफनामा दाखिल कर कोई ठोस सबूत न मिलने के कारण मामले को समाप्त करने की मांग किया है। जिससे मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव को बहुत बड़ी राहत मिली है। इसे चुनावी विश्लेषकों ने भाजपा की बहुत बड़ी कूटनीति बताया है।
5- आज अनिल अम्बानी ने सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस और नेशनल हेराल्ड के खिलाफ दाखिल मानहानि के मुकदमें को वापस ले लिया है। मालूम हो कि राफेल मामले में अनिल अम्बानी ने कांग्रेस और नेशनल हेराल्ड के खिलाफ 5 हजार करोड़ रुपये की मानहानि का दावा सुप्रीम कोर्ट में किया था।
6- आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक आडियो संदेश के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि आप लोग किसी भी अफवाहों और एग्जिट पोल के बहकावे में न आयें ये सब आप का मनोबल तोड़ने के लिए जारी किए गए हैं। आप सभी स्टार्ंग रूम काउंटर सेंटरों पर डटे रहिये और उस पर अपनी कडी नजर रखिए।
7- आज हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने गुजरात के सूरत में नाथूराम गोंडसे का जन्मदिन मनाते हुए वहाँ स्थित हनुमान मंदिर में लड्डू चढाये जाने के आरोप में 6 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।
8- आज गाजीपुर और म ऊ में स्टार्ंग रूम पर पहुंच कर विपक्ष के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया उनका आरोप था कि ट्रकों से लाकर ईवीएम मशीन बदली जा रही है बाद में एसपी और डीएम के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों पर लाठी चार्ज किया और 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और शेष की तलाश की जा रही है। गाजीपुर में अफजाल अंसारी धरने पर बैठ गए हैं।
9- आज बसपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को पार्टी से निष्कासित किया।
ब- आज आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और दावा किया कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन 60 सीटों पर विजयी होगा।
स – उधमसिह नगर में 112 दवा व्यापारीयों का चैकिंग के समय खामियाँ पाये जाने पर उनके लाईसेंस निरस्त कर दिया गया है जिससे दवा कारोबारीयों में हंगामा मच गया है।
द- बहराईच में एक युवक ने एक युवती से जबरन संबंध बनाये जाने में असफल होने पर युवक ने युवती को जलाकर मारने का प्रयास किया जिसमें युवती बुरी तरह झुलस गई साथ ही युवक भी झुलस गया दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
10- आज अरूणाचल प्रदेश में उग्रवादियों ने एनपीपी विधायक तिरोंग अबोह और उनके अन्य 11 साथियों की हत्या कर दी है। पूरे अरूणाचल में सनसनी फैल गयी है।
ब- आज सुकुमा के केरलापाल में नक्सलियों ने विस्फोट कर जवानों की गाड़ी को उडा दिया जिसमे दो जवान घायल हो गए।
स-वाशिंगटन में आज अमेरिका ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर युद्ध हुआ तो इरान मिट जाएगा।
द-शाहजहाँ पुर में किसान मजदूर यूनियन के लगभग दो-तीन सौ कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया है अधिकारी उन्हें समाचार लिखे जाने तक समझा बुझा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments