Saturday, July 27, 2024
होमराजनीतिबिहार -विधान परिषद् चुनाव 2022,एनडीए 7 सीट, राजद 6,जेडीयू5,निर्दल4और कांग्रेस ने एक...

बिहार -विधान परिषद् चुनाव 2022,एनडीए 7 सीट, राजद 6,जेडीयू5,निर्दल4और कांग्रेस ने एक प्रतिष्ठित सीट बेगूसराय की भाजपा से छीनी और एक पर निर्दलीय को जीताया

बिहार – बिहार में हुए विधान परिषद् के चुनाव में एनडीए 7 सीट जीत कर नम्बर 1 पर, राजद 6 सीट जीत कर दूसरे और जेडीयू 5 सीट जीत कर तीसरे नंबर पर रही। 4निर्दल और रालोजपा 1सीट भी चुनाव जीते। एक भाजपा की परम्परा गत सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया और एक निर्दल प्रत्याशी महेश्वर सिंह को समर्थन देकर जितवाया। यहाँ यह उल्लेख नीय है कि जब से कांग्रेस बिहार में कमजोर हुई है तबसे आज तक राजद की बैशाखी के सहारे ही चुनाव लड़ती रही है और विधान सभा में करारी हार और दो उपचुनावों में करारी हार के बाद कांग्रेस इस विधान परिषद् के चुनाव में भी अंत तक राजद के साथ ही मिलकर लड़ना चाहती थी किंतु राजद गठबंधन तोड़ कर अकेले लड़ी और 6 सीट जीतने में कामयाब रही। माना जा रहा था कि कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीतेगी। लेकिन कांग्रेस के प्रत्याशी राजीव कुमार ने 12 वर्षों के बाद भाजपा के निवर्तमान एम एल सी रजनीश को हरा कर न केवल प्रतिष्ठा की सीट बेगूसराय में जीत हासिल की बल्कि अपने समर्थन से पूर्वी चंम्पारन सीट से निर्दलीय महेश्वर सिंह को जीतवाया बल्कि क ई सीटों पर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराया। पश्चिम चम्पारन सीट पर कांग्रेस कांग्रेस प्रत्याशी आफाक अहमद ने राजद प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दी। इस विधान परिषद् के चुनाव में एक जीत ने कांग्रेस को बिहार में नयी संजीवनी दी है क्योंकि पहली बार वहाँ कांग्रेस राजद से अलग हो अकेले लड़ी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments