Saturday, July 27, 2024
होमराजनीतिप्रमुख समाचार

प्रमुख समाचार

1- आज भारतीय क्रिकेट टीम ने पहला टेस्ट मैच 203 रन से जीत लिया है। दूसरी पारी में 395 रन का पीछा करते हुए दक्षिण अफ़्रीका की टीम 191 रनों पर ढेर हो गई। दूसरी पारी में मो. शमी ने 5 विकेट और जडेजा ने 4 विकेट प्राप्त किए। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को “मैन आफ द मैच ” चुना गया। उन्होंने मैच की दोनों पारियों में शतक जमाया था और एक मैच में 13 छक्का मारने का विश्व रिकार्ड बनाया है। 2- आज आजमगढ कांग्रेस के नेता रमाकांत यादव ( दो बार भाजपा सांसद) लखनऊ में अपने लाव -लश्कर के साथ अखिलेश यादव की उपस्थिति में सपा में शामिल हो गए लोकसभा चुनाव के समय भाजपा से नाराज हो कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा है कि अगले चुनाव में भाजपा को हराकर सपा सरकार बनायेगी। पूर्व एम एल सी बसपा नेता अतहर अली भी सपा में शामिल हुए। 3- आज एन सी पी के नेताओं ने फारुख अब्दुल्लाह और उमर अब्दुला से मुलाकात की। वे लगभग 2 महीने से नजरबंद हैं कल पीडीपी के नेता गण महबूबा मुफ्ती से मुलाकात करेंगे। वह भी नजरबन्द चल रही हैं केंद्र सरकार इस प्रक्रिया को इन नेताओं की रिहाई से जोड कर देखा जा रहा है। 4- आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्विट कर कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने बिजली के दाम बढा दिया है और किसानों बकाया बिल की वसूली के नाम पर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। 5- बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना चार दिन के दौरे पर हैं और उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह से दिल्ली के एक होटल में मुलाकात की। और प्रियंका गांधी को उन्होंने गले लगा लिया। बाद उन्होंने गांधी नेहरु परिवार और मनमोहन सिंह को बांग्लादेश आने का निमन्त्रण भी दिया। कल उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर भारत और बांग्लादेश के बीच 7 समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे। 6- कल राहुल गांधी के विदेश यात्रा पर जाने को लेकर भाजपा नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस की हार को पहले ही जान गए हैं इसलिए प्रचार से दूर हैं और इसे उनकी सोनिया गांधी के मतभेद होना बताया तो कांग्रेस सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि 11 अक्टूबर से राहुल गांधी महाराष्ट्र और हरियाणा दोनों राज्यों में चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। 7-आज तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहाँ अपने पति निखिल जैन के साथ कोलकाता के सुरूचि संघ पूजा पण्डाल पहुंच कर जमकर ढोल बजाया और जमकर डांस किया। 8- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर फ्रांस जा रहे हैं जहाँ वे फ्रांस के राष्ट्रपति एमानुएलमेक्रोन से मुलाकात करेंगे और पहला राफेल विमान भी 8 अक्टूबर को विजयदशमी के दिन भारत को मिलेगा और रक्षामंत्री शस्त्र पूजा भी फ्रांस में ही राफेल विमान से करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments