Saturday, July 27, 2024
होमराज्यउत्तर प्रदेशनये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे लखन ऊ, भव्य स्वागत, मुख्य...

नये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे लखन ऊ, भव्य स्वागत, मुख्य मंत्री योगी से हुई मुलाकात, मुख्य मंत्री योगी ने कहा, स्वतंत्र को अभी नहीं करेंगे स्वतंत्र

लखन ऊ(29 अगस्त) -भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार भूपेंद्र चौधरी आज दोपहर शताब्दी एक्सप्रेस से लखन ऊ पहुंचे। उनके साथ लगभग 20 सांसद थे। चार बाग रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया और फूल मालाओं से लाद दिया उसके बाद एक जूलूस की शक्ल में वहाँ से वह भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे जहाँ मुख्य मंत्री योगी के साथ उप मुख्य मंत्री केशवप्रसाद मौर्य, और मंत्री ब्रजेश पाठक, निवर्तमान अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में उन्होने अपना कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ, उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने बुके देकर भूपेंद्र चौधरी का स्वागत किया। इस अवसर पर चारबाग रेलवे स्टेशन से हजरतगंज तक पूरा माहौल भगवामय हो गया था।पूरे रास्ते होर्डिंग, बैनर से पटे हुए थे। मुख्य मंत्री योगी ने कहा कि भूपेंद्र सिंह पहले भी अच्छा काम करते रहे हैं उन्हें सरकार और संगठन के समन्वय की भारी जिम्मेदारी सौंपी गई है उन्होंने पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि वह संगठन के लिए बने ही हैं उनके अच्छे कामों की वजह से ही दोबारा भारी बहुमत से हमारी सरकार बनी है दूसरे राज्यों में जब लाठियां नहीं चटकती थीं तब भी वह लाठियां चटकाते थे हम स्वतंत्र देव को स्वतंत्र नहीं होने देंगे। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि हाई कमान ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को इतने बड़े पद को सौंपा है इससे कार्यकर्ताओं का हौंसला बढा है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, संजीव बालियान और स्वतंत्र देव सिंह और पंकज चौधरी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments