Saturday, July 27, 2024
होमऐतिहासिकटोक्यो ओलम्पिक के लिए भारतीय महिला हाकी टीम की घोषणा, 9 खिलाड़ी...

टोक्यो ओलम्पिक के लिए भारतीय महिला हाकी टीम की घोषणा, 9 खिलाड़ी हरियाणा की

भारतीय महिला हाकी टीम की घोषणा कर दी गई है जिसमें हरियाणा के सोनीपत की मोनिका मलिक, नेहा गोयल, निशा और कुरूक्षेत्र की रानी रामपाल ,नवजोत कौर, नवनीत कौर, तथा हिसार से शर्मिला, उदिता और सिरसा से सविता पूनियां का चयन हुआ है ।इसके पहले 36 साल के बाद रियो ओलम्पिक में भारतीय महिला हाकी टीम क्वालीफाई की थी तब भी हरियाणा की 6खिलाड़ी चुनी गई थीं ।इस बार 4 खिलाड़ी रानी, सविता, मोनिका, नवजोत अपने अनुभव और अच्छे खेल के कारण जगह पा गयी हैं। 5 युवा खिलाड़ियों काअपने खेल से सलेक्शन हुआ है। झारखंड की दो सिमडेगा की सलीमा टेटे और निक्की प्रधान चुनी गई हैं झारखंड से पहली बार दो महिला खिलाड़ियों का ओलम्पिक के लिए चयन हुआ है। एम पी की तीन खिलाड़ी पी सुशीला चानू और बंदना कटारिया चुनी गई हैं। पूरी 16 सदस्यी टीम इस प्रकार है -गोलकीपर -सविता, डिफेंडर – दीपग्रेस ऐक्का, निक्की प्रधान, गुरूजीत कौर, उदिता, मिडफील्डर – निशा ,नेहा ,सुशीला चानू, पुखराम्बाम , मोनिका, नवजोत कौर, सलीमा टेटे। फारवर्ड – रानी, नवनीत कौर, लालरेम सियामी, बंदना कटारिया, शर्मिला।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments