Saturday, July 27, 2024
होमराजनीतिचुनाव आयुक्त ने महाराष्ट्र और हरियाणा में विधान सभा चुनाव की तारीखों...

चुनाव आयुक्त ने महाराष्ट्र और हरियाणा में विधान सभा चुनाव की तारीखों का एलान किया

न ई दिल्ली – आज चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव की तारीखों का एलान किया। उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर तक नामांकन होगा और 7 अक्टूबर तक पर्चा वापसी की जा सकती है 21 अक्टूबर को दोनों राज्यों में एक ही चरण में चुनाव होंगे और 24 अक्टूबर को मतगणना होनी है। महाराष्ट्र में 8.94 करोड़ और हरियाणा में 1.82 करोड़ मतदाता हैं, महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवम्बर को और हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवम्बर को समाप्त हो रहा है। चुनाव में 28 लाख रुपये खर्च सीमा तय की गयी है 5 बूथों पर Vvpat पर्चियों का मिलान होगा। दोनों ही राज्यों में इस समय भाजपा की सरकार है। इन दोनों राज्यों के अलावा विभिन्न राज्यों में 64 सीटों पर उपचुनाव भी होने वाला है इनमें प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश की 11सीट, कर्नाटक की 15 सीट, गुजरात की 4 सीट, केरल की 5 सीट, पंजाब की 4 सीट, राजस्थान की2 सीट, मध्य प्रदेश की 1 सीट, सिक्किम की 3 सीट, तमिलनाडु की 2 सीट तथा तेलंगाना की 1 सीट है। इन सभी पर भी 21 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे और 24 को ही मतगणना होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments