Wednesday, October 28, 2026
होमराजनीतिकांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव एक हफ्ते के अंदर -सूत्र

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव एक हफ्ते के अंदर -सूत्र

न ई दिल्ली – आज राहुल गांधी ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष नहीं हूं मैं इस्तीफा दे चुका हूँ। एक महीना पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष चुन लिया जाना चाहिए था। शीघ्र ही कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बुला कर कांग्रेस अध्यक्ष चुन लिया जाना चाहिए। सूत्रों के मुताबिक यह बैठक एक सप्ताह के अंदर ही होनी है। कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में महाराष्ट्र के दिग्गज दलित नेता सुशील कुमार शिंदे का नाम सबसे आगे है और वह नेहरू गांधी परिवार के करीबी भी हैं लेकिन उम्र उनके आडे आ रही है। सचिन पायलट राहुल गांधी की पसंद हैं, युवा और राजस्थान के तेजतर्रार नेता भी हैं लेकिन उनका अशोक गहलौत अंदर खाने विरोध कर रहे हैं। किंतु इतना तय है अध्यक्ष वही होगा जो गांधी नेहरु परिवार का वफादार होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments