न ई दिल्ली (17 सितम्बर) – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और आनन्द महिंद्रा को रक्षा मंत्रालय द्वारा गठित उच्च स्तरीय 15 सदस्यों वाली विशेषज्ञ कमेटी में शामिल किया गया है जिसका कार्य ऐन सी सी की प्रासंगिकता को और अधिक व्यापक बनाये जाने हेतु समीक्षा के लिए बनाया गया है। इस कमेटी में राज्य वर्धन सिंह राठौर, राज्य सभा सदस्य विनय सहस्र बुद्धे, वित्त मंत्रालय में प्रधान वित्त सलाहकार संजीव सान्याल और जामिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के वाईस चांसलर नजमा अख्तर का नाम भी शामिल है। इसके कुछ ही दिन पहले धोनी भारतीय क्रिकेट टीम का टी- 20 विश्व कप के लिए मेंटर भी बनाया गया था।