Saturday, July 27, 2024
होमअपराधउन्नाव रेप पीडिता की बीती रात 11.40 पर मौत

उन्नाव रेप पीडिता की बीती रात 11.40 पर मौत

न ई दिल्ली (7 दिसम्बर) – दो दिन पूर्व जिस उन्नाव रेप पीडिता को 5 आरोपीयों द्वारा जला कर मारने का प्रयास किया गया था उसकी गत रात्रि 11.40 पर सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। वर्ष 2018 में शादी के नाम पर झांसा देकर दो लोगों द्वारा गैंग रेप किया गया था। थाने में में पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया गया था बाद में कोर्ट के आदेश के बाद मार्च 2019 में केस दर्ज किया गया था। तभी से आरोपी अपने दोस्तों के साथ आये दिन मुकदमा वापस लेने के लिए धमकी दे रहे थे। मुख्य मंत्री योगी ने पीडिता की मौत पर दुख जताया है और मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए जाने की बात कही है। प्रियंका गांधी ने यूपी में खोखली कानून व्यवस्था पर फिर ट्वीट करते हुए सवाल उठाए हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी आज ही उन्नाव जा सकती है वहाँ प्रशासन ने उनकी सुरक्षा और भीड से निपटने के लिए सख्त इंतजाम किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments