न ई दिल्ली (3जून)- ए.आई.सी.सी. ने आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस संगठन की कमजोर कड़ी को मजबूती लाने के लिए प्रदेश में बड़ा बदलाव करते हुए 15 जिलों नये जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अपने पत्र द्वारा जिन अध्यक्षों की नियुक्ति की है , वे निम्नवत हैं – कन्नौज से दिनेश पालिवाल, मुरादाबाद से असलम खुर्शीद, अलीगढ से संतोष सिंह, प्रतापगढ से लालजी त्रिपाठी, मथुरा से भगवान सिंह, बांदा से प्रदुम्न दुबे उर्फ लालू दूबे ,हमीर पुर से पुनीत पालिवाल, बांदा नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, मथुरा नगर अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा ,मुरादाबाद नगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा, पीलीभीत नगर अध्यक्ष अभिनय गुप्ता, गाजियाबाद नगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, अलीगढ नगर अध्यक्ष सलाहुद्दीन वासी ,जौनपुर ,नगर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम और शाहजहाँ पुर से पवन सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।