Saturday, July 27, 2024
होमपूर्वांचल समाचारआज़मगढ़आजमगढ और लालगंज भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर ध्रुव सिंह और ऋषिकांत राय...

आजमगढ और लालगंज भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर ध्रुव सिंह और ऋषिकांत राय के चयन पर हर्षोल्लास

लालगंज (आजमगढ) 28 नवम्बर -भारतीय जनता पार्टी के आजमगढ जिले का जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह और लालगंज जिले का जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय को बनाया गया है इसकी जानकारी मिलते ही विधान सभा लालगंज के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड गई सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया। भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक श्री ओम प्रकाश सिंह ,श्री नागेन्द्र सिंह एडवोकेट, व भाजपा के वरिष्ठ नेता और सुलह समझौता अधिकारी श्री राजेन्द्र सिंह खन्ना ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जमीनी कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष जैसे पद पर जिम्मेदारी देकर आम कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का कार्य किया है। दोनों जिलाध्यक्ष युवा, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उक्त दोनों जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में भाजपा जिले की सभा विधानसभा सीटों पर अपना परचम लहरायेगी। इस अवसर पर भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक श्री योगेन्द्र राय, रामनयन सिंह, इंद्राज चौहान, अशोक राय, अवधराज यादव, अनिल राज गुप्ता, अवनीश राय उर्फ बंटी, बालकेश दूबे, कृष्ण कुमार मोदनवाल, मोहम्मद जैश, पप्पू सिंह सरूपहा, अरूण सिंह, अशोक सिंह, कमलेश सिंह, शिवशंकर चौहान, अशोक सोनकर, रवींद्र राय, राजेंद्र श्री वास्तव, शीतला राय, कतवारु सिंह, संतोष तिवारी, मिन्ता सोनकर, सुनिल सोनकर, जितेंद्र चौरसिया आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे। पत्रकार ….शरवन कुमार, News 51.in

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments