Sunday, October 11, 2026
होमपूर्वांचल समाचारआज़मगढ़अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एबी त्रिपाठी का हृदयाघात से निधन

अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एबी त्रिपाठी का हृदयाघात से निधन

आजमगढ – जिला अस्पताल मे पिछले 14 वर्षो से सरकारी जिला अस्पताल मे कार्यरत डाक्टर एबी त्रिपाठी का शनिवार की सुबह हृदयाघात से मौत हो गई ।बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात उन्हे सीने मे तेज दर्द के कारण जिला अस्पताल ले जाया गया।वहा से एक प्राइवेट अस्पताल मे ले जाया गया। थोड़ा-बहुत आराम मिलने पर परिजन उन्हे घर ले गए किन्तु शनिवार सुबह पुनः हृदयाघात होने पर उनकी मौत हो गई ।मौत की सूचना मिलने पर चिकित्सको मे और अन्य स्वास्थ्य कर्मीयो मे शोक की लहर फैल गई । जिला अस्पताल पर एक शोक सभा का आयोजन हुआ जिसमे प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक श्री विष्णु गोपाल सिंह, डॉक्टर ओमप्रकाश, डॉक्टर चन्द्र हास,डॉक्टर पी वी प्रसाद, डॉक्टर वीके श्रीवास्तव, डॉक्टर सुभाष, डॉक्टर राजनाथ तथा अन्य चिकित्सा कर्मी उपस्थित थे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments